फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   fire accident in senior assistent house

वरिष्ठ सहायक के घर में आग लगने से हड़कंप

Fri, 24 Jan 2020 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
fire accident in senior assistent house
सीपरी बाजार की डी ब्लॉक न्यूरायगंज सरकारी कॉलोनी में वारिष्ठ सहायक सहकारिता राजेंद्र कुमार के ?
झांसी। बृहस्पतिवार शाम थाना सीपरी बाजार क्षेत्र इलाके में रहने वाले सहकारिता विभाग के संयुक्त आयुक्त कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक के मकान में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने से कमरों में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। फायर बिग्रेड की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

थाना सीपरी बाजार स्थित न्यू रायगंज डी कॉलोनी में रहने वाले राजेंद्र सिंह सरकारी क्वार्टर में परिवार समेत रहते हैं। शाम को अचानक कमरे से धुआं निकलने लगा। थोड़ी ही देर में धुआं आग में तब्दील हो चुका था। उनकी पत्नी पड़ोसी के घर काम से गई थीं। खबर मिलते वह भी घर पहुंची और लेागों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना मिलने के बाद फायर बिग्रेड की दो गाड़ियों ने पहुंचकर काबू पाया। इस बीच कमरे में रखा पूरा सामान भी जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed