फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   FIR should be lodged on irregularities in ration distribution

राशन वितरण में अनियमितता पर दर्ज कराई जाए एफआईआर

Thu, 15 Jul 2021 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
FIR should be lodged on irregularities in ration distribution
झांसी। मंडलायुक्त डा. अजय शंकर पांडेय ने कमिश्नरी सभागार में कर, करेत्तर समेत मंडल में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने राशन वितरण के दौरान मिलने वाली अनियमिताओं पर तत्काल एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने गोल्डन कार्ड के लिए झांसी, ललितपुर एवं जालौन में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को मुख्य विकास अधिकारी के साथ एवं तहसीलवार एक प्रभारी चिकित्साधिकारी को एसडीएम के साथ जोड़कर इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए। कारोनो संक्रमण को रोकने के लिए मंडल के तीनों जनपदों में प्रत्येक ब्लॉक में एक गांव एवं प्रत्येक जनपद के एक ब्लॉक में शत-प्रतिशत टीकाकरण के निर्देश दिए। सीडीओ को इसकी निगरानी करने को कहा। शहरी इलाकों में एक-एक वार्ड को संतृप्त करने के भी निर्देश दिए। निराश्रित गौवंश संरक्षण योजना के लिए सीवीओ को प्रत्येक गोशाला पर नोडल अधिकारी नामित करने को कहा। राशन वितरण में तेजी लाने को खाली दुकानों की आवंटन प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए। वसूली न बढ़ा पाने पर तहसीलदारों से स्पस्टीकरण लेने को कहा। मंडलायुक्त ने नहरों में टेल तक पानी की उपलब्धता के लिए सभी सीडीओ से फीडबैक लिया। सीडीओ शैलेष कुमार ने बताया टेल तक पानी उपलब्ध हुआ है लेकिन, पानी पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंच रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed