{"_id":"6a67bda30a65073bdd0de641","slug":"fir-registered-against-ration-dealer-for-shortage-of-food-grains-jhansi-news-c-420-1-jd11001-10295-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: खाद्यान्न कम पाए जाने पर कोटेदार पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: खाद्यान्न कम पाए जाने पर कोटेदार पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
टहरौली। ग्राम पंचायत बांसार में उचित दर की दुकान में निर्धारित से कम खाद्यान्न पाए जाने पर उल्दन थाने में विक्रेता के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
ग्रामीणों ने बांसार उचित दर विक्रेता पर राशन वितरण में अनियमितता बरतने की शिकायत की थी। इस पर एसडीएम के निर्देश पर 18 जुलाई को पूर्ति निरीक्षक ने ग्राम पंचायत बांसार की उचित दर दुकान का निरीक्षण किया। इस दौरान कोटेदार नरेश कुमार मौके पर नहीं मिले थे। उनकी पत्नी ज्योति और बड़े भाई मनोज कुमार की मौजूदगी में जांच की गई थी, जिसमें 85.28 क्विंटल गेहूं, 143.874 क्विंटल चावल, 4.28 क्विंटल बाजरा और 58 किलो चीनी कम मिली थी। दुकान में करीब सात लाख रुपये का खाद्यान्न कम पाया गया था। इस पर जिलाधिकारी की अनुमति के बाद पूर्ति निरीक्षक सुरेश कुमार की तहरीर पर उल्दन पुलिस ने उचित दर विक्रेता नरेश कुमार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
बता दें कि इससे पहले अनियमितताओं पर ग्राम विजना के उचित दर विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। जांच के बाद विजना के उपभोक्ताओं को बांसार उचित दर की दुकान से संबद्ध कर दिया गया था। विजना के उपभोक्ताओं ने ही उपजिलाधिकारी से बांसार उचित दर विक्रेता की शिकायत की थी, जिसके बाद यह कार्रवाई हुई।