{"_id":"5ddad98d8ebc3e54e3791b70","slug":"fir-on-45-farmers-in-paddy-burn-jhansi-news-jhs153326311","type":"story","status":"publish","title_hn":"पराली जलाने पर 45 किसानों के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पराली जलाने पर 45 किसानों के खिलाफ एफआईआर
Mon, 25 Nov 2019 12:57 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेतों में पराली जलाने के आरोप में मोंठ थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के 38 और चिरगांव के सात किसानों के खिलाफ प्रशासन की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई। जबकि, इससे पहले भी हाल ही में जिले के अलग-अलग इलाकों में 29 किसानों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए गए थे। प्रशासन द्वारा की जा रही इस कार्रवाई से किसानों में आक्रोश है।
विज्ञापन
वातावरण में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण का अहम कारण खेतों में जलाई जाने वाली पराली को माना जा रहा है। यही वजह है कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) और सुप्रीम कोर्ट का इस पर रुख सख्त है। इसे दृष्टिगत रखते हुए जिले में प्रशासन की ओर से किसानों पर धड़ाधड़ मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। शनिवार की देर रात थाना मोंठ में ग्राम अटरिया, भरोसा, रेव, सेमरी और मोंठ के 38 किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गईं। कोतवाल सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि किसानों के खिलाफ ये कार्रवाई लेखपालों की रिपोर्ट के आधार पर की गई है। इससे पहले भी जिले के अलग अलग इलाकों में किसानों पर पराली जलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। मोंठ में 19, रानीपुर में 14 और सदर तहसील के छह किसानों के खिलाफ मुकदमे पंजीकृत किए गए थे। जिले में अब तक 74 किसानों के खिलाफ मुकदमे पंजीकृत किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
पराली न जलाएं तो क्या करें? बताएं साहब! - अपर पुलिस अधीक्षक से बोले किसान
किसान पराली न जलाएं, इसके लिए पुलिस और प्रशासन की ओर से लगातार किसानों को जागरूक किए जाने का काम किया जा रहा है। पुलिस अधिकारी किसानों से सीधा संवाद कर रहे हैं। इसी के तहत रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राहुल मिठास ने मोंठ थाने में किसानों से संवाद कर पर्यावरण का ख्याल रखते हुए पराली न जलाने को कहा। इस पर प्रधान रहीश यादव, दिनेश राजपूत, चंद्रप्रकाश राजपूत समेत अन्य किसानों ने एकसुर में कहा कि रबी की फसल की बुवाई की जानी है। इसके लिए खेतों को तैयार करना है। कम समय में खेतों में जमा पराली को हटाने के लिए जलाने के अलावा अन्य कोई उपाय नहीं है। किसानों ने पुलिस अफसर से पूछा कि अब आप ही बताएं कि हम पराली न जलाएं, तो क्या करें। किसानों ने कहा कि बुंदेलखंड में बहुत कम किसान ही धान की फसल करते हैं। उनके ही खिलाफ ही कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने एफआईआर दर्ज कराने पर एतराज जताया।
विज्ञापन
थानों में किया जागरूक
थानाध्यक्ष शाहजहांपुर विनोद कुमार ने किसानों की बैठक ली। बैठक में पराली न जलाने के लिये किसानों को जागरूक किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान उमाशंकर वर्मा, कालू महाराज, प्रवीण चतुर्वेदी, प्रकाश नारायण राजपूत, मंटूराम राजपूत, जागेश्वर राजपूत, माताप्रसाद कुशवाहा, अर्जुन पाल, मुल्ले महाराज, मंटोले सहित अनेक किसान मौजूद रहे। वहीं, पूंछ थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। साथ ही, पराली न जलाने के प्रति किसानों को प्रेरित किया गया। इस मौके पर एसआई मुजम्मिल हुसैन, रामकिशोर सिंह, गोविन्द सिंह यादव, आनंद राजपूत, विकास त्रिपाठी सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।