फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Financial assistance of 15 lakh will be provided for entrepreneurial innovation.

Jhansi News: उद्यमिता के नवाचार पर मिलेगी 15 लाख की वित्तीय सहायता

Tue, 07 Jul 2026 02:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Financial assistance of 15 lakh will be provided for entrepreneurial innovation.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के इन्क्यूबेशन सेंटर में एमएसएमई भारत सरकार की आइडिया हैकाथॉन 6.0 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बताया कि यदि उनका आइडिया चयनित होता है तो प्रोटोटाइप विकसित करने के लिए 15 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता मिलेगी।
आरएलबीसीएयू-आईसी फाउंडेशन के सीईओ डॉ. प्रशांत जांभुलकर और सहायक प्राध्यापक डॉ. तनुज मिश्रा ने छात्रों को आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, चयन मानकों और सफल प्रस्ताव तैयार करने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हैकाथॉन युवाओं के अभिनव विचारों को उद्योग और उद्यमिता से जोड़ने का राष्ट्रीय मंच है। हैकाथॉन में नवीकरणीय ऊर्जा, रोबोटिक्स, ऑटोमेशन, ऊर्जा दक्षता और ऑटोमोबाइल प्रौद्योगिकी क्षेत्रों के भविष्य से जुड़े नवाचारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन

हैकाथॉन में शामिल होने के लिए 14 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपने स्टार्टअप आइडिया पर विशेषज्ञों से चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed