{"_id":"5fcd334e8ebc3ecfd666ffda","slug":"final-voter-list-will-be-realeased-on-22-jan-jhansi-news-jhs1828398163","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 जनवरी को अंतिम मतदाता सूची होगी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 जनवरी को अंतिम मतदाता सूची होगी जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। पंचायत चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो गई है। मतदाता सूची को अंतिम रूप दिया जाने का काम शुरू कर दिया गया है। 22 जनवरी को फाइनल मतदाता सूची जारी कर दी जाएगी। हालांकि, इससे पहले लोगों को सूची में नाम दर्ज कराने का मौका भी मिलेगा।
ग्रामीण इलाकों में पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मियां बढ़ी हुईं हैं। संभावित दावेदार हवा का रुख अपनी ओर मोड़ने के लिए जोर लगाए हुए हैं। माहौल चुनावी हो चला है। ऐसे में निर्वाचन आयोग की तैयारियां भी तेजी से जारी हैं। मतदाता सूची को अंतिम रूप देने की तैयारी शुरू कर दी गई है। तय किए गए कार्यक्रम के अनुसार 26 दिसंबर तक मतदाता सूची की कंप्यूटरीकृत पांडुलिपि तैयार कर ली जाएगी। 27 दिसंबर को इसका प्रकाशन होगा। 28 दिसंबर से तीन जनवरी के बीच लोग नाम जुड़वाने और किसी नाम को कटवाने के लिए दावे और आपत्तियां दाखिल कर सकेंगे। 01 जनवरी 2021 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले भी मतदाता बन सकेंगे। चार से 11 जनवरी के माध्यम दावे और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। यानी कि योग्य व्यक्तियों के नाम सूची में जोड़े जाएंगे, जबकि मृत हो चुके या स्थान परिवर्तित कर चुके मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जाएंगे। जिला मजिस्ट्रेट /जिला निर्वाचन अधिकारी आंद्रा वामसी ने बताया कि मतदाता सूची को अंतिम रूप देने की देने की कार्यवाही तेजी से जारी है।