{"_id":"6431abbda5cb17be460d9796","slug":"film-director-raj-shandilya-accused-of-stealing-the-story-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-71309-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: फिल्म निर्देशक राज शांडिल्य पर कहानी चुराने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: फिल्म निर्देशक राज शांडिल्य पर कहानी चुराने का आरोप
विज्ञापन
झांसी। झांसी निवासी जाने-माने फिल्म निर्देशक राज शांडिल्य पर फिल्म की कहानी चुराने का आरोप लगाया गया है। यह आरोप उन्हीं के साथ पढ़ने वाले उनके सहपाठी कहानी लेखक अंकुर शर्मा ने लगाया है। मामला पुलिस तक पहुंच गया है।
सनफ्रान अशोक वैली निवासी अंकुर शर्मा ने पुलिस को बताया कि राज शांडिल्य खालसा स्कूल में उनके सहपाठी रहे हैं। बताते हैं कि करीब तीन साल पहले अंकुर ने निर्देशक राज शांडिल्य को अपनी लिखी एक कहानी सुनाई थी। राज को यह कहानी पसंद आ गई। वह इस पर फिल्म बनाने को राजी हो गए। 29 अप्रैल 2020 को उन्होंने राज शांडिल्य को अपनी कहानी ईमेल के जरिए भेज दी। राज ने उनकी कहानी पर आधारित फिल्म लव की अरेंज मैरिज बनाने की तैयारी शुरू कर दी। इसके लिए सनी सिंह, राजपाल यादव, अवनीत कौर, अन्नू कपूर समेत अन्य सितारों को साइन कर लिया गया लेकिन, उनसे कोई बात नहीं की गई।
आरोप है कि जब अंकुर ने इस पर एतराज जताया तब 13 मार्च को राज के पार्टनर विमल लहौटी ने उनसे मोबाइल पर बात की। अंकुर का कहना है विमल ने बहुत कम पैसा ऑफर किया। इस वजह से उन्होंने कहानी देने से इंकार कर दिया। कुछ दिन दोबारा उनकी राज से बात हुई। राज ने कुछ पैसा बढ़ाने का भरोसा दिलाया लेकिन, अंकुर इतने कम पैसों पर राजी नहीं हुए। इसके बाद राज ने उनकी कहानी वापस कर देने की बात कही।
विज्ञापन
अंकुर का आरोप है कि राज ने कहानी वापस न करके फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी। अखबारों के जरिए उनको यह बात मालूम चली। इसकी शिकायत उन्होंने राज से की। लेकिन, राज ने शूटिंग नहीं रोकी। इसके बाद इसी छह अप्रैल को उन्होंने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र दिया है। एसएसपी राजेश एस का कहना है कि शिकायती पत्र के आधार पर जांच कराई जा रही है।