फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fighting between MBBS interns and paramedical college students

Jhansi: MBBS इंटर्न ने दौड़ा-दौड़कर नोंचे छात्रा के बाल, वो भागती रही, चिल्लाती रही; CCTV में दिखी हकीकत

Sun, 05 Nov 2023 02:00 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 05 Nov 2023 02:00 PM IST
सार

मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को कुछ एमबीबीएस इंटर्न ने नर्सिंग छात्रों की पिटाई कर दी थी। इस घटना के बाद जमकर बवाल हुआ था। छात्रों ने डंडे-सरिया और हॉकी लेकर कैंपस में एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर खूब पीटा।

विज्ञापन
Fighting between MBBS interns and paramedical college students
Jhansi Medical College - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को हुए बवाल के बाद जब सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई तो कॉलेज प्रशासन और बाकी स्टाफ सन्न रह गया। फुटेज में बवाल के दौरान एमबीबीएस इंटर्न और पैरामेडिकल कॉलेज के विद्यार्थी एक-दूसरे के खून के प्यासे दिख रहे हैं। एक फुटेज में एक छात्रा बचाओ-बचाओ कहते हुए भाग रही है। जबकि उसके आसपास तीन-चार लड़के नजर आ रहे हैं। इसी बीच एक एमबीबीएस इंटर्न छात्र दौड़ रही छात्रा के बाल नोंचते हुए उसे दौड़ाता दिख रहा।

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को कुछ एमबीबीएस इंटर्न ने नर्सिंग छात्रों की पिटाई कर दी थी। इस घटना के बाद जमकर बवाल हुआ था। छात्रों ने डंडे-सरिया और हॉकी लेकर कैंपस में एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर खूब पीटा। इसके बाद भी छात्र-छात्राओं का मन नहीं भरा तो उन्होंने कैंपस में घूम-घूमकर खूब तोड़फोड़ की। हंगामे के दौरान रात भर पूरा कैंपस पुलिस की छावनी बना रहा। कई छात्रों को गिरफ्तार भी किया गया।
विज्ञापन


शनिवार को कॉलेज प्रशासन और पुलिस ने सख्ती बरतते हुए कैंपस में लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले तो सभी अवाक रह गए। फुटेज में दिख रहे छात्र-छात्राएं जिस तरह हंगामा करते नजर आ रहे थे उसे देखकर कोई नहीं कह सकता कि ये मेडिकल व पैरामेडिकल के छात्र हैं। छात्रों की भीड़ में जो जिसे पा रहा था, उसे पीट रहा था। इसी फुटेज में एक छात्रा वीडियो बनाती नजर आ रही है। वह बोल रही है-देखो-देखो कैसे मारपीट कर रहे, कैसे घूम रहे हैं। इसी फुटेज में एक लड़की बचाओ-बचाओ कहते हुए भागती दिख रही है, वहीं, इसके पास नजर आ रहे कुछ छात्र भी दिख रहे हैं, इन्हीं में एक छात्र एक छात्रा के बाल नोंचते दिख रहा है। जबकि छात्रा उससे दूर भाग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फुटेज में कई अन्य छात्र भी दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं। इस पूरे फुटेज में झाड़ियों के बीच का सूनसान रास्ता नजर आ रहा है। फिलहाल नर्सिंग छात्रों की पिटाई के दौरान एमबीबीएस इंटर्न पैरामेडिकल कॉलेज की छात्रा के साथ मारपीट और बाल खींचते दिखाई दे रहे हैं, ये वीडियो कैंपस में वायरल भी हो रहा है।


फुटेज देख याद आ गया बीएचयू में हुआ मामला
मेडिकल कॉलेज में छात्रा के साथ इस बदसलूकी के मामले ने बीएचयू में छात्रा के साथ हुई बदसलूकी का मामला ताजा कर दिया। हालांकि मेडिकल कॉलेज का मामला छेड़खानी का नहीं था, लेकिन जिस तरह से छात्र छात्रा के बाल खींच रहा था, उसे देखते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन भी कड़ी कार्रवाई करने के लिए वीडियो की जांच कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed