फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fifteen thousand sisters made free travel in buses

भाई- बहन के त्योहार में बाधा नहीं बना टिकट, 15 हजार महिलाओं ने की मुफ्त यात्रा

Mon, 23 Aug 2021 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Fifteen thousand sisters made free travel in buses
झांसी। परिवहन निगम ने इस साल भी रक्षाबंधन पर बहनों को बसों में मुफ्त यात्रा का तोहफा दिया। सफर से पहले महिलाओं को गुलाब के फूल भी भेंट किए गए। रोडवेज के अफसरों के मुताबिक 15 हजार से अधिक महिलाओं ने रक्षाबंधन पर मुफ्त यात्रा की।
विज्ञापन

सुबह से ही महिलाओं की भीड़ रोडवेज परिसर में लगी रही। प्रत्येक बसों में औसतन 35 महिलाओं ने यात्रा की। कम दूरी वाली बसों के फेरे भी बढ़ा दिए गए थे। झांसी डिपो से 200, उरई से 35, ललितपुर से 18 बसों के अतिरिक्त लंबी दूरी की 175 बसें चलाई गईं जिससे 15 हजार से अधिक महिलाओं ने यात्रा की। आरएम संदीप अग्रवाल ने बताया कि झांसी परिक्षेत्र से रक्षाबंधन पर 428 बसों का संचालन किया गया, जिसमें महिलाओं को मुफ्त यात्रा कराई गई। कुछ कारणों से महिलाओं में राखी का वितरण नहीं किया जा सका, लेकिन उन्हें गुलाब का फूल देकर रक्षाबंधन की बधाई दी गई।
विज्ञापन

झांसी। रक्षाबंधन पर ट्रेनों में भी खूब भीड़भाड़ रही। लोकल ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं रही। प्लेटफार्मों पर पूरे दिन यात्रियों की भीड़ लगी रही। स्पेशल बनाकर चलाई जा रही पैसेंजर ट्रेनों में महिलाओं ने बच्चों के साथ सफर किया। झांसी- कानपुर पैसेंजर, झांसी- लखनऊ इंटरसिटी, झांसी- आगरा पैसेंजर, झांसी- ललितपुर पैसेंजर, ललितपुर- बीना पैसेंजर, झांसी- बांदा पैसेंजर पूरी तरह भरकर चलीं। लंबी दूरी की ट्रेनों में तो यात्रियों ने पहले से ही कंफर्म टिकट ले लिया था, वहीं पश्चिम और दक्षिण से आने वाली ट्रेनों से भी यात्री झांसी उतरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राइवेट बस एसोसिएशन ने बांटी राखी
झांसी। प्राइवेट बस एसोसिएशन ने इस बार रक्षाबंधन पर महिलाओं को किराए में थोड़ी छूट दी। इसके साथ ही उन्होंने बसों से यात्रा करने वाली महिलाओं को राखी भी बांटी। इस मौके पर प्राइवेट बस एसोसिएशन के संरक्षक रवि यादव, अध्यक्ष अनूप कुमार यादव, अध्यक्ष मऊरानीपुर अशोक कुमार जैन, कार्यालय अधीक्षक गौरीशंकर सोनी, मोहम्मद जावेद व श्रीनाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed