फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   field water

खेत का पानी हो खेत में: महेंद्र

Mon, 15 Jun 2015 12:47 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Mon, 15 Jun 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
झांसी। रविवार को विभिन्न संगठनों द्वारा आयोजित जल संचयन संगोष्ठी में अपर
विज्ञापन
पुलिस महानिदेशक महेंद्र मोदी ने जल संचयन पर जोर दिया। इस मौके पर उन्होंने ट्रेंच निर्माण के लिए पंद्रह हजार रुपये अपनी ओर से दिए।
बुंदेलखंड कृषक उत्थान परिषद के तत्वावधान में ग्राम खैरा में स्थित प्राथमिक विद्यालय में आयोजित जल संचयन संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक ने कहा कि कुछ समय बाद वर्षा होने वाली है। उसका संचय कर जल को  खेती, पशुओं के पीने में उपयोग लाया जाए। इस बारे में उन्होंने जानकारी भी दी। उन्होंने पांच किसानों के खेतों में जाकर जल संग्रहण टैंक बनवाएं। इस दौरान  विशिष्ट अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक झांसी अंशुल गुप्ता रहे।



अध्यक्षता करते हुए डा. नीति शास्त्री ने कहा कि जिस कार्य का बीड़ा महेंद्र मोदी ने उठाया है यह काफी कठिन है। लेकिन, इनके अथक प्रयास से काफी जगह लोगों को फायदा मिला है। लखनऊ, गुजरात, दिल्ली समेत कई जगह लोग लाभान्वित हुए हैं। टैंक निर्माण में जिन किसानों ने श्रमदान किया  उनमें मनोज रजक, राम निवास, भगवान सिंह, मनोज, मंगल सिंह, पवन रजक, राम निवास झा, जयराम राजपूत, रोहित राजपूत, राहुल रजक, सतीश पटेरिया, स्वामी प्रसाद रहे।  इस मौके पर आर के प्रजापति, कामता प्रसाद गुप्ता, प्रीतम सिंह राजपूत, रामबाबू यादव, राम श्रीवास, गोविंद सिंह यादव, आशीष पटैरिया, कालीचरण आदि मौजूद रहे। संचालन अरविंद चतुर्वेदी ने किया। आभार आनंद प्रकाश यादव ने जताया।
वहीं रक्सा के ग्राम कंचनपुर में संगोष्ठी को संबोधित करते हुए अपर पुलिस महानिदेशक ने कहा कि बुंदेलखंड में कभी सूखा तो कभी असमय भारी वर्षा से किसान को तबाही का मुंह देखना होता है। उसकी सारी मेहनत और धन की बर्बादी के साथ उसके सपने भी टूट जाते हैं। इसका कारण है वर्षा के जल का सदुपयोग न हो पाना। यह तभी संभव है जब वर्षा के जल को खेतों में ट्रेंच(खाइयां) बनाकर संरक्षित किया जाए। उन्होंने स्वयं से विकसित जल संरक्षण सिस्टम की सचित्र जानकारी ग्रामीणों को दी। आह्वान किया कि वर्षा का जल बचेगा तो खेत सुरक्षित रहेगा।


उन्होंने खेतों में जाकर वर्षा जल संग्रह के लिए खाई निर्माण कार्य का श्री गणेश किया। गांव में 76 परिवारों के खेत को उन्होंने वर्षा जल संरक्षण के लिए पांच फीट चौड़ी, पांच फीट गहरी तथा बीस फीट लंबी खाई खोदने का संकल्प दिलाया। ट्रेंच निर्माण के लिए अपर पुलिस महानिदेशक महेंद्र मोदी ने आर्थिक मदद भी शुरू कर दी। उन्होंने अपनी ओर से पंद्रह हजार, रवींद्र अग्रवाल ने बीस हजार व वीरेश्वर शुक्ला ने दस हजार रुपये ट्रेंच निर्माण के लिए दिए। अन्य लोगों को भी वह ग्रामीणों की मदद को प्रेरित करेंगे।
इस मौके पर गौतम राजपूत, केशव, महेश, रोशन सिंह, बद्री प्रसाद, राम सिंह, शशिकांत, महेश सिंह चौहान, संजय शुक्ला, प्रेम कुमार गौतम मौजूद रहे।  



 इधर, मानव विकास संस्थान के तत्वावधान में आयोजित जल संरक्षण गोष्ठी सतीश अग्रवाल की अध्यक्षता व अपर पुलिस महानिदेशक महेंद्र मोदी व राष्ट्रीय कन्वीयर अशोक अग्रवाल के आतिथ्य में हुई। तूलिका विजय ने अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंट किया। मुन्ना भैय्या साहू ने कहा कि जल की एक- एक बूंद का महत्व हमको समझना होगा। पूर्व प्राचार्या सुशीला ने जल संचयन की आवश्यकता पर बल दिया। मुख्य अतिथि ने ए वतन तुझ पर जल कुर्बान पुस्तक दिखाते हुए महत्वपूर्ण तकनीक और कम लागत में जल संचयन की विधि समझाई। अशोक अग्रवाल ने जल संचयन की आवश्यकता क्यों हुई और अब तक इसके लिए किए गए प्रयासों की जानकारी दी। इस मौके डा. ए के सांवल, चंदन नामदेव, अनिल साहू, बीपी गुप्ता, विष्णु दयाल अग्रवाल, पवन अग्रवाल, सलिल तिवारी, प्रमोद झा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed