फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Festival Special Train: North Central Railway operates 44 trains, 15 will run from Jhansi Division

त्योहार स्पेशल ट्रेन: उत्तर मध्य रेलवे ने 44 गाड़ियों का किया संचालन, 15 झांसी मंडल से चलेगी

Fri, 17 Oct 2025 10:40 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 17 Oct 2025 10:40 PM IST
सार

पीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज एवं आगरा मंडल से भी ट्रेनों का संचालन किया गया है। जिससे इसका लाभ झांसी एवं आस-पास के क्षेत्र के यात्रियों को मिल सके।

विज्ञापन
Festival Special Train: North Central Railway operates 44 trains, 15 will run from Jhansi Division
स्पेशल ट्रेन

विस्तार

दीपावली व छठ पर्व को लेकर उत्तर मध्य रेलवे ने कुल 44 स्पेशल गाड़ियों का संचालन किया है। इसमें 15 स्पेशल ट्रेनों का संचालन झांसी रेल मंडल से किया गया है। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अलग-अलग तिथियों में साप्ताहिक ट्रेनों का संचालन किया गया है। इसमें अधिकांश भीड़-भाड़ वाले रूटों पुरी, हडपसर, मुम्बई बांद्रा टर्मिनस, पटना, गोरखपुर के लिए संचालित की गई है। इसके अलावा मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन अलग से किया गया है।
विज्ञापन


पीआरओ मनोज सिंह कहते हैं कि झांसी से पुरी, झांसी से हडपसर साप्ताहिक, झांसी से हडपसर त्योहार स्पेशल, झांसी से मुम्बई बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल, झांसी से पटना के अलावा ग्वालियर से बरौनी, लखनऊ से झांसी, बरौनी से ग्वालियर, हडपसर से झांसी, पुणे से झांसी कुल 15 गाड़ियों का संचालन मंडल रेलवे के झांसी से सीधे किए गया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा अन्य मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया है। उन्होंने बताया कि उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज एवं आगरा मंडल से भी ट्रेनों का संचालन किया गया है। जिससे इसका लाभ झांसी एवं आस-पास के क्षेत्र के यात्रियों को मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed