फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Female players will incinerate in Jhansi

झांसी में दिखेगा महिला खिलाड़ियों का जलवा

Sun, 26 Feb 2017 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 26 Feb 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
Female players will incinerate in Jhansi
झांसी में दिखेगा महिला खिलाड़ियों का जलवा - फोटो : demo
ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में एक मार्च से देश की राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की महिला हॉकी खिलाड़ी अपने खेल का जलवा दिखाएंगी। एक मार्च से यहां अखिल भारतीय प्राइज मनी महिला हॉकी प्रतियोगिता शुरू होगी, इसमें देश की प्रमुख 12 महिला हॉकी टीमें भाग लेंगी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में लगभग 250 महिला खिलाड़ी हिस्सा लेगी। प्रतियोगिता में पारदर्शिता आए, इसके लिए हाकी इंडिया ने अंपायरों व टेक्निकल अधिकारियों की नामित कर दिया है, इनमें प्रतियोगिता डायरेक्टर राकेश भाटिया, एंपायर मैनेजर रिपु शर्मा, टेक्निकल अधिकारियों में अमिताभ गौतम, हरीशंकर और रवींद्र सिंह होंगे। महिला अंपायरों में बिहार की मिनी कुमारी, हरियाणा की निशा देवी, छत्तीसगढ़ की अफसाना खान, बबीता, महाराष्ट्र की रामा पोटनीस, श्वेता पाटिल व दिल्ली क ी नेहा सिंह है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि सभी खिलाड़ियोें को स्टेडियम के डोरमेट्री, स्पोटर्स हास्टल बाक्सिंग, पारीछा गेस्ट हाउस, निरीक्षण भवन पीडब्ल्यूडी के अलावा आसपास के होटलों में ठहराया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये टीमें लेगी हिस्सा 
खेल विभाग की प्रतियोगिता में जय भारत हॉकी अकादमी कुरुक्षेत्र, भिलाई स्टील प्लांट भिलाई छत्तीसगढ़, हॉकी हिम सोलन हिमाचल प्रदेश, श्री गुरु ग्रंथ साहेब वर्ल्ड यूनिवर्सिटी फतेहगढ़ पंजाब, साई ट्रेनिंग सेंटर भोपाल, बुंदेलखंड हाकी एसोसिएशन, पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर, मप्र हाकी अकादमी ग्वालियर, हाकी एकादमी सोनीपत हरियाणा, नार्थ सेंट्रल रेलवे इलाहाबाद, खेल छात्रावास लखनऊ और भारतीय रेलवे नई दिल्ली टीमें हिस्सा लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed