फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fear of Corona: Number of patients started decreasing in OPD

कोरोना का खौफ : ओपीडी में घटने लगी मरीजों की संख्या

Tue, 18 Jan 2022 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Fear of Corona: Number of patients started decreasing in OPD
झांसी। इस हफ्ते कोरोना के केस बढ़ने से जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या घटने लगी है। जनवरी की शुरूआत में जहां ओपीडी में मरीजों की संख्या 700-800 के करीब थी। वहीं, दूसरे हफ्ते में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने से यह संख्या लगातार घटती जा रही है। उधर, पर्चा बनवाने की भीड़ में भी कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में शहर के अलावा दूर-दराज के गांवों के लोग अपना इलाज कराने आते हैं। इस कारण अस्पताल में हमेशा काफी भीड़ रहती है। दूसरी लहर के बाद कोरोना के केस बंद हुए तो अस्पताल पहुंचने वाले लोगों की भीड़ भी बढ़ने लगी थी। इधर तीसरी लहर के साथ जनवरी में फिर से कोरोना के केस बढ़ने लगे तो अस्पताल की ओपीडी में फिर से लोगों की भीड़ कम होने लगी। पर्चा बनाने वाले स्टाफ की मानें तो सोमवार को छोड़कर बाकी दिनों में मरीजों की संख्या में काफी कमी आई है। शहर के ज्यादातर मरीज फोन से डॉक्टरों से परामर्श कर रहे हैं। वहीं कोरोना के चलते आसपास के क्षेत्रों से आने वाले मरीजों की संख्या में भी कमी आई है।
विज्ञापन

ये है एक हफ्ते में आने वाले मरीजों का आंकड़ा
- 10 जनवरी 798
-11 जनवरी 681
-12 जनवरी 680
-13 जनवरी 583
14 जनवरी 153
15 जनवरी 352
बढ़ रहे आंखों के रोग के मरीज
झांसी। जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंचने वाले मरीजों में सबसे बड़ी संख्या आंखों के रोगियों की है। इनमें अधिकांश केस ऑपरेशन वाले हैं। ओपीडी में डॉ. रमेश चंद्र ने बताया कि ठंड के दिनों में आंखों से संबंधित मरीजों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हो रही है। इन दिनों ऑपरेशन कराने वालों की काफी लंबी लिस्ट होती है। उन्होंने बताया कि मरीजों की संख्या अधिक होने से कई मरीजों को ऑपरेशन की तिथि देकर शेड्यूल के अनुसार कुछ दिन बाद बुलाया जा रहा है। इसके अलावा कम दिखना और धुंधला दिखने वाले मरीज भी काफी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed