फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   fatkar lagai

डीजल लोको शेड में कार्यालय अधीक्षक से अभद्रता, हंगामा

Sat, 19 Sep 2020 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
fatkar lagai
झांसी। डीजल लोको शेड के एक अधिकारी ने फाइलों में कमी के चलते एक कार्यालय अधीक्षक (ओएस) को फटकार लगा दी। अभद्रता भी की। इससे वह दहशत में आ गए। इस बात का पता जब दूसरे कर्मचारियों को लगा तो हंगामे की स्थिति बन गई। घटना बृहस्पतिवार शाम की है। शुक्रवार को नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन के प्रतिनिधि मंडल ने परिजनों के साथ सीनियर डीएमई (डीजल) से मुलाकात कर कर्मचारी के पक्ष को रखा। भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न होने के आश्वासन पर मामला शांत हो गया।
विज्ञापन

डीजल लोको शेड में कार्यरत एक अधिकारी अपने ओएस से विभागीय फाइलों के कार्य को लेकर नाराज चल रहे हैं। शुक्रवार को अधिकारी ने गुस्से में ओएस की फटकार लगा दी। आरोप है कि ओएस के साथ अभद्रता भी की। सूचना पर ओएस के परिजन भी ऑफिस पहुंच गए। उनसे भी कहासुनी हो गई। घटना का पता लगने पर दूसरे कर्मचारी एकत्रित हो गए। इससे हंगामे की स्थिति बन गई। हालांकि, उस समय अधिकारी के चले जाने पर मामला शांत पड़ गया। शुक्रवार को नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन की एसी- डीजल शाखा के प्रतिनिधि मंडल ने ओएस के परिजनों के साथ सीनियर डीएमई (डीजल) हरीश कुमार से मुलाकात कर अधिकारी की कार्य प्रणाली पर नाराजगी जताई। परिजनों ने कहा कि अगर ओएस का कार्य ठीक नहीं है तो उनका दूसरी जगह स्थानांतरण कर दिया जाए। इस पर सीनियर डीएमई ने घटना पर खेद जताते हुए भविष्य में ऐसी स्थिति न बनने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में शाखा अध्यक्ष बृजमोहन, शाखा सचिव डीके खरे, राजकुमार शर्मा, अयाज अहमद, अरुण दीक्षित, सत्येंद्र, प्रदीप पाल, मुुकेश मीना, गौर सिंह व रामशरण शामिल रहे।
विज्ञापन

टेक्नीशियन को किया बहाल
डीजल लोको शेड में बृहस्पतिवार को नियमित स्थान पर अपनी गाड़ी खड़ी न करने पर एक टेक्नीशियन को निलंबित कर दिया गया। सीनियर डीएमई ने प्रतिनिधि मंडल के आग्रह पर कर्मचारी को बहाल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed