फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   father withdraws nomination, son in fight

पिता ने वापस लिया नामांकन, पुत्र मैदान में

Sat, 29 Jun 2019 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
father withdraws nomination, son in fight
पिता ने वापस लिया नामांकन, पुत्र मैदान में
विज्ञापन

झांसी। शुक्रवार को नाम वापसी के बाद पंचायत उप चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है। मऊरानीपुर की घाटकोटरा सीट से पिता - पुत्र समेत आठ प्रत्याशी मैदान में थे। यहां से पिता ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। अब सात प्रत्याशी मैदान में हैं। जबकि, ग्राम पंचायत रौरा से एक प्रत्याशी द्वारा नामांकन वापस लेने से अब यहां चार मैदान में हैं।
पंचायत के उप चुनाव की प्रक्रिया जारी है। छह जुलाई को मतदान होगा और मतगणना आठ जुलाई को होगी। प्रत्याशियों को शुक्रवार को नाम वापसी का मौका दिया गया। मऊरानीपुर की घाटकोटरा सीट पर प्रधान पद के लिए उप चुनाव में आठ नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। इसमें पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मीरा राय के पति विष्णु राय और उनके पुत्र अंकित राय ने भी पर्चा दाखिल किया है। विष्णु राय ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। अब इस सीट पर सात प्रत्याशी अंकित राय, नंदाराम, रामदीन, रामकुमार, इंद्रपाल सिंह, गौरव राय व मोहित मैदान में हैं। वहीं, ग्राम पंचायत रौरा से प्रधान पद के लिए पांच दावेदार सामने आए थे। इनमें से कृष्णपाल सिंह ने नामांकन वापस ले लिया है। ऐसे में अब चार प्रत्याशी कमलेश कुमार, मनोहर सिंह, कृष्णा देवी व सतीश कुमार मैदान में हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि ग्राम प्रधान की चार सीटों के लिए उप चुनाव होना है। लेकिन, अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित दो सीटों पर एक भी नामांकन नहीं आया। इसी प्रकार अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित क्षेत्र पंचायत की एक सीट पर भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ। वहीं, ग्राम पंचायत सदस्यों की चौबीस सीटों पर चुनाव होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed