फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Father died in road accident after son marriage in Jhansi, took son and daughter-in-law to temple

Road Accident: झांसी में बेटे की शादी के बाद सड़क हादसे में पिता की मौत, बेटा-बहू को लेकर गए थे मंदिर

Sat, 25 Feb 2023 07:33 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 25 Feb 2023 07:33 PM IST
सार

झांसी में सड़क हादसे में घायल शख्स की इलाज के दौरान मौत हो गई। शख्स बेटे के शादी के बाद नई नवेली दुल्हन और बेटे को मंदिर लेकर गया था। लौटते समय हादसे का शिकार हो गया।

विज्ञापन
Father died in road accident after son marriage in Jhansi, took son and daughter-in-law to temple
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झांसी में बेटे की शादी के 4 दिन बाद और हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं उपचार के लिए उनको मिलकर कॉलेज ले जाया गया है यहां शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


ललितपुर के तालबेहट के खांदी गांव निवासी प्रभु कुशवाह (45) पुत्र गनपत के  बेटे धर्मेंद्र की 17 फरवरी को शादी हुई थी। बेटे की शादी के बाद प्रभु कुशवाहा बहुत खुश थे। 20 फरवरी को दूल्हा-दुल्हन को फुलवारा मंदिर जाना था। 
विज्ञापन


दूल्हा-दुल्हन व परिवार के लोग बोलेरो गाड़ी से फुलवारा पहुंचे, जबकि प्रभु बाइक से गए थे। हाथै लगने की रस्म होने के बाद सभी घर लौट रहे थे। रास्ते में फुलवारा गांव के पास ही एक बाइक ने प्रभु की बाइक को टक्कर दी। हादसे में प्रभु घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। घायल प्रभु को ललितपुर ले गए। वहां से झांसी रेफर कर दिया। परिजनों ने उनको निजी अस्पताल में भर्ती करवाया था। इलाज के दौरान प्रभु ने आज दम तोड़ दिया। प्रभु खेतीबाड़ी करते थे। मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। प्रभु का एक ही लड़का धर्मेंद्र है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed