फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fast in genhu purchasing 10 thousand grain purchasing in three day

तेज हुई रफ्तार, तीन में दिन खरीदा दस हजार क्विंटल गेहूं

Sat, 18 Apr 2020 11:51 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Fast in genhu purchasing 10 thousand grain purchasing in three day
झांसी। लॉकडाउन के दौरान जिले में गेहूं खरीद की रफ्तार लगातार तेजी पकड़ रही है। बीते तीन दिन में रिकार्ड तोड़ एक हजार मीट्रिक टन (दस हजार क्विंटल) गेहूं की खरीद पूरी कर ली गई है। जिले में बनाए गए 73 में से 34 केंद्रों पर अब तक 150 से अधिक किसानों ने अपना गेहूं बेचा है। इसके साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए अधिकारी लगातार निगहबानी कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में 15 अप्रैल से शुरू हुई गेहूं खरीद ने बीते तीन दिनों में रिकार्ड तोड़ दिए हैं। शनिवार को जिले के 34 क्रय केंद्रों पर 100 किसानों ने 600 मीट्रिक टन गेहूं बेचा। क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने आ रहे किसानों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की सलाह दी जा रही है। साथ ही इसकी निगरानी की जा रही है। शनिवार केा जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी अनूप सिंह ने भोजला मंडी स्थित गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र प्रभारियों को सोशल डिस्टेंसिंग और टोकन प्रक्रिया का पालन कराने के निर्देश दिए। साथ ही किसानों को मास्क लगाने और सैनिटाइजेशन करने के बारे में भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते गेहूं खरीद में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा जाए। इसमें कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

-----------
पंजीकरण कराते ही आएगा टोकन का मैसेज
जिले में लॉकडाउन के चलते किसानों को टोकन दिए जाने की व्यवस्था की गई है। इसे लेकर पिछले दिनों किसानों को परेशानी आ रही थी। अब व्यवस्था की गई है कि किसान के ऑनलाइन पंजीकरण कराते ही सत्यापन होने पर तत्काल टोकन मेसेज के जरिए प्राप्त हो जाएगा। किसान टोकन के जरिए ही केंद्र पर गेहूं बेचने पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
केंद्रों पर पहुंचाया गया बारदाना
जिले के क्रय केंद्रों पर बारदाने की समस्या को लेकर विपणन विभाग ने व्यवस्था कर दी है। लगातार केंद्रों पर बारदाना पहुंचाया जा रहा है। आरएफसी नरेंद्र सिंह ने बताया कि केंद्रों पर बोरों की कोई दिक्कत नहीं है। साथ ही केंद्रों पर गेहूं भंडारण के पर्याप्त इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed