फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Farmers will not have to pay tube well bill after registration

Jhansi News: पंजीकरण के बाद किसानों को नहीं देना होगा नलकूप का बिल

Mon, 22 Jul 2024 03:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Farmers will not have to pay tube well bill after registration
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। सरकार ने निजी नलकूप के बिजली के बिल माफ करने के साथ ही एक अप्रैल से निजी नलकूपों की बिजली मुफ्त कर दी है लेकिन किसानों को निजी नलकूपों के लिए मुफ्त बिजली का लाभ लेने के लिए पंजीकरण कराना अनिवार्य कर दिया गया है। पंजीकरण की तिथि 31 जुलाई तय की गई है। झांसी, ललितपुर और जालौन के 29 हजार से अधिक किसानों को योजना का लाभ मिलेगा।
अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2023 तक किसानों के निजी नलकूपों के बिजली के बिल माफ किए गए हैं। इसके साथ ही एक अप्रैल 2023 से निजी नलकूपों की बिजली को मुफ्त कर दिया गया है। लेकिन किसानों को 31 मार्च 2023 से पहले का बिजली का बिल जमा करना होगा। हालांकि सरकार ने इससे पहले के बिजली के बिलों पर ब्याज दर को माफ कर दिया है। लेकिन ब्याज दर माफी के साथ ही मुफ्त बिजली का लाभ लेने के लिए किसानों को बिजली विभाग की के पोर्टल पर पंजीकरण कराना आवश्यक होगा।
विज्ञापन

पंजीकरण कराने पर 31 मार्च 2023 के बिजली के बिल का ब्याज महज तीस फीसदी ही जमा करना होगा। इसके साथ ही ब्याज एक मुश्त के साथ ही तीन अथवा छह किस्तों में जमा किया जा सकेगा। वहीं, निजी नलकूपों के लिए बिजली का बिल भी नहीं देना होगा। पंजीकरण के लिए कॉमन सर्विस सेंटर, अधिशासी अभियंता और एसडीओ कार्यालय में कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पंजीकरण के बाद किसानों के बकाया बिल का ब्याज महज 30 फीसदी ही जमा करना होगा। इसके साथ ही एक अप्रैल 2023 से निजी नलकूपों का बिल भी अदा नहीं करना होगा। पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 जुलाई तय की गई है। - सैयद अब्बास रिजवी, मुख्य अभियंता, बिजली विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed