फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Farmers should take advantage of the schemes, their income will double.

Jhansi News: योजनाओं का लाभ उठाएं किसान, दोगुनी होगी आय

Mon, 20 Jan 2025 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Farmers should take advantage of the schemes, their income will double.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चिरगांव। सहकारी समिति के परिसर में आयोजित बीपैक्स लिमिटेड का वार्षिक अधिवेशन जिला सहकारी बैंक के चेयरमेन जयदेव पुरोहित की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इसमें बताया गया कि शासन द्वारा केसीसी, पशुपालन, दुग्ध डेयरी के साथ ही दीनदयाल उपाध्याय के नाम से 20 से अधिक योजनाएं किसानों के हित में चलाई जा रही हैं। यदि किसान ईमानदारी से इन योजनाओं के माध्यम से ऋण लेकर अपना कार्य करे तो उसकी आय अवश्य ही दोगुनी हेागी। उन्होंने किसानों से कहा कि अगर आप समिति से लिए गए ऋण को एक वर्ष में अदा करें तो मात्र तीन प्रतिशत ही ब्याज लगेगा।

अपर जिला सहकारी अधिकारी संतोष कुमार ने कहा कि यह एक सहकारिता आंदोलन है। किसानों को इससे जुड़कर सहकारी योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए । समिति के सचिव राजीव चतुर्वेदी ने समिति का वार्षिक लेखा जोखा प्रस्तुत किया तथा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। सभापति नरेंद्र पाराशर ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष रामकिशोर, गिरिराज सिंह, अनुज सरवरिया, राजनाथ सिंह, मान सिंह निरंजन, गुंची लाल झा, जगदीश कुशवाहा, करूणेश बाजपेयी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed