{"_id":"671abf6831348b21110dc1c4","slug":"farmers-should-take-advantage-of-schemes-related-to-agriculture-jhansi-news-c-11-1-jhs1030-420415-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: खेती से जुड़ी योजनाओं का लाभ लें किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: खेती से जुड़ी योजनाओं का लाभ लें किसान
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। दीनदयाल सभागार में जनपद स्तरीय रबी उत्पादकता गोष्ठी, जनपद स्तरीय किसान मेला और पराली प्रबंधन जागरूकता अभियान सहित कृषक वैज्ञानिक गोष्ठी हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम ने कहा कि किसान खेती के साथ-साथ शासन की योजनाओं का लाभ लेकर अपनी आय दोगुनी करें। गरौठा विधायक जवाहर राजपूत ने कहा कि जनपद में बीज की कोई कमी नहीं है। किसान उन्नतशील प्रजाति के बीजों का इस्तेमाल करें। ताकि, उत्पादन और उत्पादकता में बढ़ोतरी हो। विधायक ने किसानों से खेत में पराली न जलाने की अपील भी की। डीएम अविनाश कुमार ने कहा कि सभी सोसाइटी और निजी विक्रेताओं के पास पर्याप्त मात्रा में यूरिया/डीएपी उपलब्ध है। अतः किसान किसी अफवाह में न आएं। क्षेत्र में बुवाई के दौरान उचित मांग के अनुसार ही खाद का वितरण किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि ग्राम पालर सोसायटी के सचिव को निलंबित कर दिया गया है। क्योंकि, जांच के दौरान 60 बोरी कम पाई गई। जनपद में एक नवंबर से 27 मूंगफली क्रय केंद्र खोले जा रहे हैं। एमएलसी रामतीर्थ सिंघल ने भी किसानों से सरकार की योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। इस दौरान इस दौरान उप कृषि निदेशक एमपी सिंह, जिला कृषि अधिकारी केके मिश्रा, जिला उद्यान अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह आदि मौजूद रहे।