फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Farmers should increase their income through organic and traditional farming by doing scientific farming: Dr. Sunil

वैज्ञानिक खेती कर किसान जैविक खेती एवं परंपरागत कृषि से आय बढ़ाएं : डॉ. सुनील

Sun, 08 Jun 2025 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Farmers should increase their income through organic and traditional farming by doing scientific farming: Dr. Sunil
- खरीफ की फसल में किसान उड़द, तिल और मूंगफली के उन्नतशील बीजों का इस्तेमाल करें
विज्ञापन


- बीज शोधन, भूमि शोधन एवं रोगों, कीटों की रोकथाम बचाव के बारे में बताया

संवाद न्यूज एजेंसी

बंगरा। ग्राम पंचायत भवन में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उन्नतशील किसान हरदेव सिंह पठाकरका एवं विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गिरीश कुमार घोष, अजय पाल सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम में भारतीय चारागाह एवं चारा अनुसंधान संस्थान के प्रमुख कृषि वैज्ञानिक वैज्ञानिक मौजूद रहे। कृषक खरीफ गोष्ठी आयोजन में सैकड़ों किसानों ने पहुंचकर उन्नत फसल एवं वैज्ञानिक तरीके से फसल उगाने और फसल से आय बढ़ाने के बारे में वैज्ञानिक तरीकों को बताया। कार्यक्रम में प्रधान कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर सुनील कुमार ने कहा कि सभी किसान वैज्ञानिक तरीकों से खेती करके किसान जैविक खेती एवं परंपरागत खेती से अपनी आय को बढ़ाएं। खरीफ की फसल में किसान मूंगफली से लेकर उड़द तिलहन ज्वार समेत कई फसलों को वैज्ञानिक तरीके से करके अपनी आय को बेहतर बनाएं। उन्होंने उन्नत किस्म के बीजों का कैसे इस्तेमाल करें उसके तौर तरीकों को बताया साथ ही बीज शोधन भूमि शोधन एवं रोगों, कीटों की रोकथाम और बचाव के बारे में किसानों को बताया। कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं कृषक गोष्ठी में किसानों से विचार-विमर्श और विचारों का आदान-प्रदान किया गया। कृषक गोष्ठी में किसानों को जैविक खेती के माध्यम से जमीन की उर्वरा शक्ति को बढ़ाने और आय के स्रोत बढ़ाने से लेकर फलदार वृक्ष पशुओं का चारा उत्पादन बढ़ाने की बात कही वैज्ञानिकों ने कहा कि डीएपी एवं कीटनाशक के छिड़काव से कैसे बचें और जैविक खेती कर अपनी आय बढ़ाएं। वैज्ञानिकों में डॉक्टर अर्तिका सिंह, डॉक्टर अमित कुमार सिंह, डॉक्टर एके सोलंकी, एडीओ चंद्रशेखर शर्मा, बीज गोदाम प्रभारी बंगरा सतपाल सिंह गुरुवेंद्र यादव ने किसानों को उन्नत फसल के बारे में बारी-बारी से वैज्ञानिक तरीकों से फसल उगाने के बारे में बताया। बीज गोदाम प्रभारी बंगरा सतपाल सिंह ने कहा कि विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसान भाई खरीफ के इस सीजन में बीज शोधन भूमि शोधन फसलों में लगने वाले कीटों के नियंत्रण की एवं जैविक खेती का परंपरागत खेती के बारे में विस्तार से बताया। मुख्य अतिथि हरदेव सिंह ने किसानों को मिलने वाले कृषि यंत्रों व उसके द्वारा मिलने वाले अनुदान के बारे में बताया। कार्यक्रम में बीज गोदाम प्रभारी सतपाल सिंह ने सभी अतिथियों एवं वैज्ञानिकों का माला पहनकर स्वागत सम्मान किया। इस मौके पर जगमोहन सिंह घोष, सलीम सिद्दीकी, भारत सिंह, दशरथ सिंह, तुलाराम अहिरवार, चिरंजी लाल कुशवाहा, रामलाल कुशवाहा, दशरथ सिंह घोष, कैलाश सोनी, अजय पाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed