{"_id":"591612d24f1c1bb737854724","slug":"farmers-rejestration","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के आनलाइन पंजीकरण में तेजी लाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के आनलाइन पंजीकरण में तेजी लाएं
jhansi
Updated Sat, 13 May 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
farmers
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। शुक्रवार की सुबह जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान ने कृषि भवन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पारदर्शी किसान योजना के तहत तेजी से किसानों के पंजीकरण करने के निर्देश दिए।
कृषि भवन में जिलाधिकारी उप कृषि निदेशक कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने पारदर्शी किसान योजना के अंतर्गत किसानों के पंजीकरण की प्रगति व कृषि विभाग की साइड पर फीडिंग की जानकारी ली। इसके अलावा डीएम ने प्रत्येक पटल पर जाकर लिपिकों से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने सप्ताह में एक दिन दो घंटे कार्यालय परिसर की साफ - सफाई के निर्देश दिए।
उप कृषि निदेशक डा. यू पी सिंह ने बताया कि जिले में 2.53 लाख किसान हैं और पारदर्शी योजना के अंतर्गत 1.33 लाख किसानों का पंजीकरण किया जा चुका है। शेष किसानों को भी पंजीकरण के लिए लगातार प्रेरित किया जा रहा है। 1.90 लाख किसानों के पंजीकरण का लक्ष्य है। इस मौके पर उप निदेशक कृषि रक्षा जी राम, दीनदयाल गिरी, मुन्नालाल साहू, महेश पांडेय, दीपक कुशवाहा मौजूद रहे।