फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   farmers found 45 carore for wast his crops

किसानों की क्षतिपूर्ति के लिए मिले 7.5 करोड़ रुपये

Sat, 29 Dec 2018 01:15 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Sat, 29 Dec 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
farmers found 45 carore for wast his crops
farmer - फोटो : demo
खरीफ की फसल का नुकसान झेल चुके किसानों के लिए राहत की खबर है। बीमा कंपनी ने झांसी जिले के लिए फसल बीमा की 25 फीसदी क्षतिपूर्ति राशि के रूप में साढ़े सात करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। अन्य 75 फीसदी धनराशि फरवरी तक आने की संभावना है।
विज्ञापन

पहले उम्मीद के अनुसार वर्षा न होने और बाद में बहुत अधिक पानी बरस जाने से किसानों द्वारा बोई गई खरीफ की फसल को काफी नुकसान हो गया था। खेतों में खड़ी उड़द, मूंग, तिल, ज्वार, बाजरा, सोयाबीन, मूंगफली और धान की ज्यादातर फसलें नष्ट हो गई थीं। इसको लेकर विधायक जवाहर लाल राजपूत ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कृषि मंत्री व शासन के अधिकारियों से मुलाकात की थी। उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा के अंतर्गत 50 फीसदी से अधिक फसल का नुकसान होने पर तत्काल 25 प्रतिशत धनराशि के भुगतान के नियम का हवाला देते हुए पैसा जारी करने की मांग की थी। इस पर कृषि उत्पादन आयुक्त ने कमेटी गठित कर दी थी। जांच पड़ताल में नुकसान की पुष्टि होने के बाद अब सरकार ने जिले के लिए 7,58,42,978 रुपये जारी कर दिए हैं। शेष 75 प्रतिशत धनराशि फरवरी तक मिलने की संभावना है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) नगेंद्र शर्मा ने बताया कि साढ़े सात करोड़ रुपये बीमा कंपनी ने स्वीकृत कर दिए हैं, जो 31 दिसंबर तक उन काश्तकारों के खाते में भेज दिए जाएंगे, जिन्होंने बीमा क्लेम के लिए आवेदन किया था और कंपनी ने सर्वे भी कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed