फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   farmers' crop wasted

किसानों की फसल बर्बाद

Fri, 26 Aug 2022 11:21 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
farmers' crop wasted
प्रर्दशन करते किसान व किसान कांग्रेस के नेता - फोटो : DEHAT
मऊरानीपुर । उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के बैनर तले आज ग्राम भटपुरा में किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर किसान पंचायत हुई। इसमें समस्याओं को लेकर किसानों ने प्रशासनिक अफसरों को खूब खरी-खोटी सुनाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी। किसानों का कहना है कि खरीफ फसल बर्बाद हो गई। शासन-प्रशासन तत्काल किसानों के खेतों का प्लाट टू प्लाट सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा बीमा क्लेम दिलाए। पूर्व प्रधान खैराती खान ने कहा कि संपूर्ण रूप से तिली, उड़द, मूंग, मूंगफली की फसलें नष्ट हो गई। पहले बारिश नहीं हुई, जैसे-तैसे हम लोगों ने खेतों में खाद बीज लगाकर फसल बोई वह भी नहीं उगी।
विज्ञापन

गाँव की हजारों एकड़ में बोई फसल सूखे बारिश के चलते नष्ट हो गई है। अब किसानों को सरकार का ही सहारा है। पंचायत में कई किसानों ने अपनी बात रखी। युवा किसान राजकुमार आर्य ने कहा कि फसलें नष्ट होने से पढ़ाई लिखाई, रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। ऐसी स्थिति में सरकार को किसानों की पीड़ा को देखते हुए तत्काल सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा दिलाने का काम करना चाहिए। किसान कांग्रेस नेता ने पंचायत के बाद किसानों के खेतों में जाकर किसानों की फसलों को देखा और किसानों की पीड़ा को सुना। उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव नारायण सिंह परिहार ने पंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि बुंदेलखंड का किसान लगातार कई वर्षों से प्राकृतिक आपदाओं, सरकार की गलत नीतियों के चलते बर्बाद है। उपज अच्छी न होने से यहां का किसान कर्जदार हो गया है, कर्ज न चुका पाने की स्थिति में आत्महत्या को मजबूर है।
विज्ञापन

सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं किसानों तक नहीं पहुंच रही हैं। मुआवजा बीमा क्लेम जैसी राहत किसानों को नहीं मिल रही है। ऐसी स्थिति में इस वर्ष खरीफ की फसल नष्ट हो गई है। सर्वसम्मति से पंचायत में निर्णय लिया गया कि यदि समय पर शासन-प्रशासन बर्बाद हुई फसलों का प्लाट टू प्लाट सर्वे करा कर क्षतिपूर्ति नहीं करती है तो मजबूरन तहसील मऊरानीपुर में धरना प्रदर्शन करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर खैराती खान, डालचन्द्र, जुगल, महेन्द्र, विक्की, कृष्ण पाल आर्य, जितेंद्र कुमार कुशवाहा, हरिश्चंद्र, बद्री प्रसाद अहिरवार, अमित कुमार, कमला पत आर्य, डालचंद कुशवाहा, सोनू प्रसाद कुशवाहा, नीलेश आर्य, लक्ष्मी आर्य, पुरुषोत्तम कुशवाहा, धर्मेंद्र कुशवाहा, कृष्णपाल आर्य, राजकुमार आर्य, दृगपाल अहिरवार, मनोज कुमार, जानकी कुशवाहा, अवध बिहारी, ताजुद्दीन खान, सुनील वर्मा, आसाराम कुशवाहा, इमाम खां, परीक्षित कुशवाहा, मोनू कुशवाहा, उपेंद्र कुशवाहा, जगदीश प्रसाद, मनमोहन, प्यारेलाल बेधड़क, किशोरी लाल यादव, हरिश्चंद्र मिश्रा, शेखर राज बड़ोनियाँ, चैनू कुशवाहा, मुकेश कुशवाहा, मुकेश अहिरवार, रामाधार निषाद, बिहारी सिंह तोमर सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।

जलभराव से खराब हो गई हैं फसलें
भंडरा। क्षेत्र के किसानों ने बताया कि 19 व 20 अगस्त को ज्यादा पानी बरसने से पानी का अधिक भराव से फ सलें डूबी रहने से खराब हो गई। वही धसान व अन्य नदियों में आए उफ ान के पानी से उर्द, मूंग, मूंगफ ली, तिल आदि खिलारा, भंड़रा, बसरिया, देवरीघाट, पुरवा, घाटकोटरा दौरा, बिरगुवां, खकौरा, भानपुरा, कुंअरपुरा, धायपुरा, नयागांव, बरुआमाफ , पठा, ढकरवारा, हरपुरा, पंचमपुरा आदि गांवों की फ सलें खराब हो जाने से क्षेत्र के किसानों ने मऊरानीपुर तहसील प्रशासन से खरीफ की फ सलों में जलभराव से हुए नुक़सान का प्लाट टू प्लाट सर्वे कराकर मुआवजा तथा प्रधानमंत्री फ सलीय बीमा क्लेम की राशि दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed