फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   farmer miserable

नकल खतौनी के लिए परेशान हो रहे हैं किसान

Wed, 24 Jun 2015 02:31 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Wed, 24 Jun 2015 02:31 AM IST
विज्ञापन
तालबेहट (ललितपुर)। इस समय तहसील का किसान नकल खतौनी के लिए काफी परेशान हैं। इसके चलते सुबह से सायंकाल नकल लेने के लिए तहसील में बनी नकल खिड़की पर किसानाें की भीड़ लगी रहती है।
विज्ञापन




शासन ने किसानों की सुविधा के लिए तहसील परिसर में नकल खिड़की खुलवाई है। इसमें 15 रुपये में एक नकल देने का प्रावधान है। मंडलायुक्त के निरीक्षण के बाद नकल खतौनी दिए जाने वाले स्थान को परिवर्तित करके तहसील भवन में रजिस्टार कानूनगो कक्ष में खोल दिया गया। इसमें पिछले एक माह से नकल लेने वालों की लाईन लग रही है। वर्तमान समय में खिड़की पर नकल लेने के लिए किसान लगी हुई। रैलिंग पर चढे़ रहते है। किसानों की एकाएक नकल लेने के लिए आ रही भीड़ से तहसील प्रशासन भी ऊहापोह की स्थिति में है।
विज्ञापन



वह  इसके लिए कोई समुचित व्यवस्था नहीं कर पा रहा है। किसानों की भीड़ के कारण आए दिन प्रिंटर और जनरेटर जवाब दे रहे है, जिससे यहा कार्यरत कर्मचारियों को किसानों के क्रोध का सामना करना पड़ रहा है। इससे सबसे अधिक परेशानी अधिवक्ताओं को हो रही है, जिन्हें नकल लेने के लिए घंटों लाईन में लगना पड़ रहा है। इस संबंध में मंगलवार को अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार रामशरण तिवारी से मुलाकात कर अपनी परेशानी से अवगत कराया। जिस पर उन्होंने अधिवक्ताओं के लिए अलग से व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed