फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   farmer loan certificate

किसानों को आज मिलेगा ऋण माफी का प्रमाण

Sat, 09 Sep 2017 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
अमर उजाला ब्यूराो Updated Sat, 09 Sep 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
farmer loan certificate
farmers jhansi news - फोटो : demo pic
झांसी। किसानाें को शनिवार को सुबह 11 बजे राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में ऋण माफी के प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। प्रमाणपत्र जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह वितरित करेंगे। किसानों को अपने साथ बैंक की पासबुक और आधार कार्ड भी लाना होगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम स्थल पर मोंठ तहसील के एक हजार, मऊरानीपुर तहसील के एक हजार और झांसी तहसील के ढाई हजार किसानों को प्रमाण पत्र बांटे जाएंगे। इन किसानों के बैंक खाते में पैसे पहुंचा दिए गए हैं, केवल उन्हें प्रमाणपत्र देना बाकी है। बाकी किसानों को तहसील स्तर पर शिविर लगाकर जनप्रतिनिधियों के माध्यम से कर्ज माफी का प्रमाणपत्र बांटा जाएगा। किसानों को अपने गांव से झांसी आने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसलिए उन्हें संबंधित बैंक शाखा से बस की सुविधा मिलेगी। किसानों को लंच पैकेट भी दिए जाएंगे। शुक्रवार को प्रशासन कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा रहा।
विज्ञापन

नगर मजिस्ट्रेट सीपी तिवारी ने बताया कि आयोजन से जुड़ीं सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। किसानों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके पूरे इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed