फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Farmer injured in road accident dies

Jhansi News: सड़क दुर्घटना में घायल किसान ने दम तोड़ा

Mon, 16 Jun 2025 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Farmer injured in road accident dies
मृतक कमलेश की फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मऊरानीपुर। छह दिन पहले हादसे का शिकार हुए किसान की रविवार को मौत हो गई। हादसे के बाद उसका मेडिकल कॉलेज में इलाज हुआ था। इसके बाद उसे छुट्टी दे दी गई थी। रविवार को घर पर अचानक उसकी हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।
थाना लहचूरा के ग्राम मड़वा निवासी करनजू ने बताया कि उसकी पुत्री की ससुराल पठगुआ में परिजन से आपसी विवाद चल रहा था, जिसका राजीनामा कराने के लिए वह अपने पुत्र कमलेश व गांव के रामआसरे के साथ पठगुआ गए थे। नौ जून की शाम वह घर वापस लौट रहे थे। बाइक कमलेश चला रहा था। धवाकर के पास अचानक भैंस सामने आ गई, जिससे कमलेश बाइक पर नियंत्रण खो बैठा। बाइक भैंस से टकराती हुई सड़क निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में जा गिरी, जिससे तीनों घायल हो गए थे। राहगीरों ने उन्हें इलाज के लिए मऊरानीपुर अस्पताल भेजा था। कमलेश की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार बाद उसे झांसी रेफर कर दिया गया था। अस्पताल से छुट्टी के बाद शनिवार को वह वापस घर आ गया था। लेकिन, रविवार की सुबह अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन उसे मऊरानीपुर अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बता दें कि मृतक खेतीबाड़ी कर अपने परिवार को जीवन-यापन करता था। उसके दो बेटे और एक बेटी है। सभी की शादी हो चुकी है। मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





मऊरानीपुर। 9 जून की शाम भैंस से टकराकर बाइक सवार युवक घायल हो गया था। जिसका इलाज झांसी में हुआ। वह शनिवार को घर वापस आ गया था आज सुबह उसकी मौत हो गई। मडवा थाना लहचूरा निवासी मृतक के पिता करनजू ने बताया कि उसकी पुत्री की ससुराल पठगुआ मैं परिजनों से आपसी विवाद चल रहा था। जिसका राजीनामा करने के लिए वह अपने पुत्र कमलेश व गांव के रामआसरे के साथ पठगुआ गए थे, 9 जून की शाम वह घर वापस लौट रहे थे। मोटरसाइकिल पुत्र कमलेश चल रहा था। धवाकर के पास अचानक भैंस सामने आ गई। जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा बाइक भैंस से टकराती हुई सड़क निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में जा गिरी। आसपास निकल रहे राहगीरो ने तीनों घायलों को उपचार हेतु मऊरानीपुर अस्पताल भेजा। कमलेश की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार बाद झांसी रिफर किया गया, 6 दिन तक झांसी में इलाज चलता रहा। शनिवार को वह झाँसी से इलाज कराकर घर वापस आ गया। आज सुबह उसकी हालत बिगड़ी, उपचार हेतु मऊरानीपुर अस्पताल लाये। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया कि मृतक खेती किसानी का कार्य करता है। उसके दो पुत्र व एक पुत्री है। सभी की शादी हो चुकी है। मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed