फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Farmer dies of electrocution while working in the field.

Jhansi News: खेत में काम करते समय करंट लगने से किसान की मौत

Tue, 06 Oct 2026 01:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies of electrocution while working in the field.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। धान के खेत से पानी निकालने गए बुजुर्ग किसान की करंट लगने से मौत हो गई। सोमवार दोपहर खेत में लगी मोटर का तार उठाकर किनारे करते समय वह करंट की चपेट में आ गए। परिजन उनको तुरंत लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, यहां उनकी मौत हो गई। पुसिल ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

थाना चिरगांव के बझेरा गांव निवासी जसवंत राजपूत (69) खेती-किसानी करते थे। परिवार में पत्नी मालती के अलावा बेटा भारत सिंह एवं बेटी उषा है। दोनों की शादी हो चुकी। परिजनों ने बताया कि सोमवार सुबह जसवंत धान के खेत से पानी निकालने के लिए गए थे। वहां काम करने वालों लोगों की मदद से मोटर चालू करके पानी बाहर करा रहे थे। पानी के अंदर ही बिजली का तार पड़ा था। इसे उठाकर किनारे करते समय वह करंट की चपेट में आ गए। जोरदार झटका लगने से वह अचेत हो गए। चिरगांव थाना प्रभारी बलिराज शाही के मुताबिक, जसंवत की करंट लगने की मौत हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed