फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Farmer dies after being hit by a high-tension line

Jhansi News: हाईटेंशन की लाइन चपेट में आने से झुलसे किसान की मौत

Wed, 08 Oct 2025 02:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies after being hit by a high-tension line
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंछ। दो माह पहले हाईटेंशन लाइन के करंट से झुलसे ग्राम फतेहपुर स्टेट निवासी किसान राजकुमार (45) की मौत हो गई। हादसे के बाद से किसान का लगातार उपचार जारी था। इसके बावजूद, उसके बचाया नहीं जा सका। किसान की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

मृतक के पुत्र पीयूष ने बताया कि उसके गांव फतेहपुर स्टेट से हाईटेंशन लाइन निकली है। एक अगस्त को घर के बाहर लगी डीपी खराब हो गई थी। बिजली कर्मचारी द्वारा डीपी बदले जाने के बाद भी उसके घर की बिजली नहीं आ रही थी। बिजली कर्मी डीपी सुधारने में लगे थे। उन्हें डीपी जोड़ने के लिए तार की जरूरत थी। इस पर पिता राजकुमार ने छत से तार उठाकर विद्युत कर्मियों की ओर उछाला। तार छत के पास से गुजरी हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया। तार का एक छोर पिता के हाथ में था, जिससे वे बुरी तरह से झुलस गए थे। तब से उनका इलाज जारी था। सरकारी के साथ निजी अस्पतालों में भी उनका इलाज कराया। इस दरम्यान डॉक्टरों ने उनका दाहिना हाथ भी काट दिया था। रविवार को इलाज के बाद एक निजी अस्पताल से उनकी छुट्टी कर दी गई थी। लेकिन, रात में उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed