फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Farmer died under suspicious circumstances in Jhansi

Jhansi: संदिग्ध हालात में किसान की मौत, 11 नवंबर को कराया गया था भर्ती

Sun, 20 Nov 2022 08:12 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क,झांसी
अमर उजाला नेटवर्क,झांसी Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 20 Nov 2022 08:12 AM IST
सार

किसान मनीराम 11 नवंबर को खेत में गए थे। वहां अचानक बेहोश हो गए। इसके बाद इलाज के लिए उनको एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां कई दिन इलाज के बाद भी फायदा नहीं हुआ। 

विज्ञापन
Farmer died under suspicious circumstances in Jhansi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

मध्य प्रदेश के दतिया के जौरा बागपुरा गांव निवासी मनीराम (49) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि मनीराम 11 नवंबर को खेत में गए थे। वहां अचानक बेहोश हो गए। इसके बाद इलाज के लिए उनको एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां कई दिन इलाज के बाद भी फायदा नहीं हुआ। 

विज्ञापन


जब उन्होंने इस बारे में डॉक्टरों से पूछा तब डॉक्टरों ने परिजनों को डराना-धमकाना शुरू कर दिया। परेशान होकर परिजन मनीराम को वहां से निकालकर मेडिकल कॉलेज ले आए। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने निजी चिकित्सालय में लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed