{"_id":"68af672b6b85a87ce90a0090","slug":"farmer-died-due-to-heart-attack-jhansi-news-c-316-1-gar1001-102366-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: हार्ट अटैक आने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: हार्ट अटैक आने से किसान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- परिवार में मचा कोहराम
संवाद न्यूज एजेंसी
गरौठा। तहसील के ग्राम विरौना में खेत की रखवाली करने गए किसान की हार्ट अटैक आने से अचानक मौत हो गई। विरौना निवासी मनसुख पुत्र वंशीलाल (51) बुधवार को अपनी पत्नी संतोषी के साथ खेत पर फसल की रखवाली कर रहा था। लगभग चार बजे उसके सीने मेँ दर्द होने लगा तथा घबराहट होने लगी। अचानक तबीयत खराब देख पत्नी संतोषी देवी ने परिजनों को सूचना दी। जब तक परिजन मौके पर पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे तहसील प्रशासन ने घटना स्थल का मौका मुआयना कर शासन को रिपोर्ट भेजकर मदद दिलाने का भरोसा दिया है। पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मऊरानीपुर भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि मृतक के दो पुत्र एवं पुत्रियां हैं। मजदूरी एवं खेती पर आश्रित था। खेती से ही परिवार का भरण-पोषण करता था। मृतक किसान की बड़ी पुत्री की नवंबर में शादी होनी थी। पिता की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।