फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Farmer died due to electrocution while irrigating field in lalitpur

Lalitpur: खेत पर सिंचाई करते समय करंट की चपेट में आने से किसान की मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

Sat, 04 Feb 2023 04:48 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 04 Feb 2023 04:48 PM IST
सार

मोटर बंद करते समय करंट की चपेट में आकर झुलस गया। नजदीक ही खेतों पर मौजूद लोगों ने जब उसे देखा तो तत्काल उसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी।

विज्ञापन
Farmer died due to electrocution while irrigating field in lalitpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

ललितपुर के थाना बार के गांव पुलवारा में शनिवार दोपहर करीब एक बजे खेत पर फसल की सिंचाई करते समय करंट की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


थाना बार अंतर्गत पुलवारा गांव निवासी मुकेश (30 वर्ष) पुत्र अनोखी कुशवाहा शनिवार दोपहर करीब एक बजे अपने खेत पर लगी फसल में सिंचाई कर रहा था। उसी समय वह मोटर बंद करते समय करंट की चपेट में आकर झुलस गया। नजदीक ही खेतों पर मौजूद लोगों ने जब उसे देखा तो तत्काल उसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी।

विज्ञापन

जानकारी होने पर परिजन ग्रामीणों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बार लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उक्त घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। मृतक का तीन वर्ष का एक लड़का आजाद व एक दो वर्षीय लड़की विशन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed