फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Farmer died due to electrocution in baruasagar Jhansi son wife survived

Jhansi: खेत में पानी लगाते समय करंट लगने से किसान की मौत, बेटा और पत्नी बाल-बाल बचे

Sat, 08 Oct 2022 09:05 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, झांसी।
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी। Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sat, 08 Oct 2022 09:05 PM IST
सार

बरुआसागर थाना इलाके के ग्राम वारेई निवासी अनंदी (50) शनिवार की सुबह अपने खेत पर गए थे। खेत पर बिजली की मोटर से पानी दिया जा रहा था। वहां मोटर में कुछ गड़बड़ी आई तो वह उसे सुधारने लगे। इसी दरम्यान उन्हें करंट लग गया, जिससे वे छटपटाने लगे।

विज्ञापन
Farmer died due to electrocution in baruasagar Jhansi son wife survived
किसान की करंट लगने से मौत - फोटो : Social Media

विस्तार

बरुआसागर थाना इलाके में खेत में पानी लगाते समय करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। जबकि, उसकी पत्नी और बेटे को आसपास के ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए बचा लिया।

विज्ञापन


बरुआसागर थाना इलाके के ग्राम वारेई निवासी अनंदी (50) शनिवार की सुबह अपने खेत पर गए थे। खेत पर बिजली की मोटर से पानी दिया जा रहा था। वहां मोटर में कुछ गड़बड़ी आई तो वह उसे सुधारने लगे। इसी दरम्यान उन्हें करंट लग गया, जिससे वे छटपटाने लगे।
विज्ञापन


यह देख खेत में काम कर रहीं उनकी पत्नी उमा व बेटा लालाराम उन्हें बचाने दौड़े, लेकिन वे दोनों भी करंट की चपेट में आ गए। तीनों को करंट लगा देख आसपास के खेत में काम कर रहे ग्रामीण इकट्ठा हो गए। उन्होंने तीनों को बांस और डंडे मारकर करंट के संपर्क से अलग किया। लेकिन, तब तक अनंदी की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी और बेटे को सुरक्षित बचा लिया गया। हादसे से परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed