फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Farmer committed suicide by hanging himself on his farm

Jhansi News: किसान ने खेत पर फंदा लगाकर दी जान

Thu, 18 Apr 2024 03:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Farmer committed suicide by hanging himself on his farm
शादी समारोह से लौटकर लगाया मौत को गले, आत्महत्या की वजह नहीं हो पाई स्पष्ट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बड़ागांव थाना इलाके में एक किसान ने खेत पर लगे पेड़ के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह एक शादी समारोह में गया हुआ था। वहां से लौटकर उसने आत्मघाती कदम उठाया। आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

बड़ागांव के बराठा निवासी सुल्तान सिंह राजपूत (33) खेतीबाड़ी कर परिवार का जीवन-यापन करता था। भतीजे सतेंद्र सिंह ने बताया कि चाचा सुल्तान सिंह मंगलवार शाम को ग्राम लिधौरा में आयोजित एक शादी समारोह में भाग लेने गए थे। वहां से रात में घर नहीं लौटे और सीधे खेत पर पहुंच गए। पड़ोस के कुएं से रस्सी लेकर आए और अमरूद के पेड़ पर फंदा लगा लिया। इससे उनकी मौत हो गई। सुबह गांव के लोग खेत पर गए तो उनको पेड़ पर लाश लटकी नजर आई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। भतीजे ने बताया कि चाचा के आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

बता दें कि मृतक सुल्तान के 15 साल की बेटी पलक और 13 साल का बेटा नितिन है। दोनों बच्चे पढ़ रहे हैं। उसकी मौत के बाद से परिजनों का बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed