{"_id":"6041392b8ebc3ef10744d5a1","slug":"farjiwada-face-ready-worker-jhansi-news-jhs190068054","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जीवाड़े से निपटने को तैयार रहें कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जीवाड़े से निपटने को तैयार रहें कार्यकर्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। ओरछा में चल रहे समाजवादी पार्टी के प्रशिक्षण शिविर के आखिरी सत्र में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को चुनावी मंत्र दिए। कहा, ईवीएम से निपटने का यही तरीका है हर बूथ पर अपने ज्यादा से ज्यादा वोट डलवाए जाएं। आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अभी से कार्यकर्ता जुट जाएं।
सपा सुप्रीमो को सुनने के लिए बृहस्पतिवार को झांसी, ललितपुर, महोबा समेत टीकमगढ़ और आसपास के जनपदों से भी कार्यकर्ता यहां पहुंचे थे। सपा सुप्रीमो ने कार्यकर्ताओं से मुद्दों के बारे में बात करते हुए कहा सरकार की नाकमियों को आम लोगों तक पहुंचाने की जरूरत है। किसान बिल की खामियां लोगों को बताई जाएं। ईवीएम में गड़बड़ी की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता लेकिन, इससे निपटने का तरीका सिर्फ यही है कि बूथ पर अपने वोट अधिक से अधिक पड़ें। इसी की मदद से चुनाव में जीत मिलेगी। कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए अखिलेश ने कहा अगामी चुनाव में सपा पिछले बार के बहुमत से भी अधिक सीटों के साथ वापसी करेगी।
सभागार पहुंचने पर वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अंगवस्त्रतम् देकर अखिलेश का स्वागत किया। प्रशिक्षण शिविर में झांसी, ललितपुर और जालौैन की नौ विधानसभाओं के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। शिविर में संयोजक रामवृक्ष यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। इसके पहले सुबह अखिलेश पूर्व सांसद चंद्रपाल सिंह यादव एवं पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के आवास पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की।