फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Farjiwada bank officer arise money

फर्जीवाड़ा: बैंक अफसरों ने फर्जी हस्ताक्षर बनाकर निकाली थी करोड़ों की रकम

Thu, 06 Oct 2022 12:42 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Thu, 06 Oct 2022 12:42 AM IST
सार

जिस चेक से भुगतान हुआ उसके हस्ताक्षर सीबीएस सिस्टम से मेल नहीं खाए लेकिन, इसके बावजूद करोड़ों रुपये का भुगतान किया गया। ग्राहकों के नाम से एटीएम कार्ड जारी कराकर भी उसके सहारे मोटी रकम निकाल ली गई।

विज्ञापन
Farjiwada bank officer arise money
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

झांसी में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की चिरगांव शाखा में 2.13 करोड़ के घपले के मामले में वरिष्ठ शाखा प्रबंधक प्रशांत खरे समेत चार बैंक कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस की जांच-पड़ताल में यह बात सामने आई कि बैंक अधिकारियों ने पुराने खातों से रकम निकालने में ग्राहकों के नाम की चेक बुक का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन


दरअसल जिस चेक से भुगतान हुआ उसके हस्ताक्षर सीबीएस सिस्टम से मेल नहीं खाए लेकिन, इसके बावजूद करोड़ों रुपये का भुगतान किया गया। ग्राहकों के नाम से एटीएम कार्ड जारी कराकर भी उसके सहारे मोटी रकम निकाल ली गई।
विज्ञापन


बैंक अफसरों ने पुलिस को बताया कि जिन खातों में पिछले 7 से 9 साल मेें लेनदेन नहीं हुआ, उसका इस्तेमाल किया गया। कई मामलों में ग्राहकों को चेक बुक जारी हुई लेकिन, जांच में चेक के हस्ताक्षर सीबीएस सिस्टम में उपलब्ध हस्ताक्षर से मेल नहीं खाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ताल में यह बात सामने आई कि जिन ग्राहकों को एटीएम कार्ड एलॉट नहीं था, उनके एटीएम कार्ड फर्जी तरीके से एलॉट किए गए और रकम निकाली गई। उधर, क्षेत्रीय प्रमुख संदीपन दास गुप्ता का कहना है कि गबन के खिलाफ चारों बैंक कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed