फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Family members were opposing love marriage, student hanged herself

Jhansi News: परिजन कर रहे थे प्रेम विवाह का विरोध, छात्रा फंदे से झूली

Mon, 08 Jul 2024 03:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Family members were opposing love marriage, student hanged herself
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। प्रेम विवाह करने पर युवक के परिजनों के विरोध करने से दुखी युवती ने फंदे से लटक कर जान दे दी। पुलिस ने उसके पास से सुसाइड नोट बरामद किया है। उसने अपने परिजनों से अपने इस कदम के लिए माफी मांगी है। युवती की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।


कोतवाली के गुदरी मोहल्ला की खुशी चौधरी (20) बीए अंतिम वर्ष की छात्रा थी। पिता की करीब सात साल पहले मौत हो चुकी है। परिवार की जिम्मेदारी मां रानी उठाती है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि कुछ साल से खुशी की नजदीकी पड़ोस में रहने वाले युवक से हो गई थी। पिछले साल इसकी भनक रानी को लगी। उसने खुशी को काफी समझाने की कोशिश की लेकिन, तब तक दोनों ने साथ में जीने मरने की कसमें खा ली थीं। उसकी मां शादी के लिए राजी हो गई लेकिन, युवक के परिजन राजी नहीं हो रहे थे। युवक की मां ने शादी करने से इन्कार कर दिया। इससे खुशी तनाव में थी। शनिवार रात उसकी मां ओरछा गई थी। घर में खुशी अकेली थी। अपने कमरे में जाकर उसने फंदे से लटक कर जान दे दी। सुसाइड नोट में उसने आत्महत्या के लिए खुद को ही जिम्मेदार बताते हुए सॉरी लिखा है। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह के मुताबिक पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed