फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Family members kept doing exorcism, snake bite victim lost his life

Jhansi News: झाड़-फूंक कराते रहे परिजन, सर्पदंश के शिकार युवक की चली गई जान

Wed, 11 Sep 2024 02:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Family members kept doing exorcism, snake bite victim lost his life
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। खेत में चारा कटाने गए युवक को सांप ने डस लिया। घर लौटकर उसने यह बात अपने परिजनों को बताई। इसके बाद परिजन पूरी रात उसका गांव के ही तांत्रिक से उपचार कराते रहे। मंगलवार को जब उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ तब उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
सकरार थाना के भिटौरा गांव निवासी विनोद (27) पुत्र संतराम गांव में रहकर खेती किसानी करता था। परिजनों के मुताबिक सोमवार शाम को वह खेत में चारा काटने गया था। चारा काटते समय उसे सांप ने काट लिया। सांप के काटने के बाद वह घर लौट आया। यहां आकर उसने अपने मां-पिता को यह बात बताई। परिवार के लोग उसे लेकर गांव में ही रहने वाले एक तांत्रिक के पास पहुंचे। सारी रात उसके ऊपर तंत्र-मंत्र होता रहा। हालत में उसके कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद भोर में उसे अस्पताल लेकर आए लेकिन, तब तक काफी देर हो चुकी थी। कुछ देर बाद ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


इनसेट

अंधविश्वास में फंसकर गवां बैठते हैं जान
सांप काटने के बाद उसे पकड़ने के अंधविश्वास में फंसकर कई लोग अपनी जान गवां बैठते हैं। प्रचलित धारणा में लोगों का मनाना है कि सांप के काटने के बाद अगर उसे पकड़ लिया जाए तब जान बच लाती है लेकिन, विशेषज्ञों का कहना है कि इनमें न पड़कर अगर सीधे मरीज को अस्पताल पहुंचाया जाए तब उसकी जान बचाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


0000
सांप डसने के बाद घाव को धोएं। उसे रस्सी से कस कर न बांधे। जिस अंग में सांप ने काटा, उसे नीचे की ओर लटका दें। चीरा लगाना भी घातक होता है। रोगी को बिना समय गवाएं अस्पताल लाएं। यहां एंटी स्नेक वैनम इसका सटीक उपचार है। इससे सर्पदंश के शिकार की जान बचने की काफी हद तक संभावना रहती है। - नूतन अग्रवाल, वरिष्ठ चिकित्सक, रानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed