फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   falt in line, electricity gone for five hours

लाइन में फाल्ट ,पांच घंटे गुल रही बिजली

Wed, 01 Jun 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 01 Jun 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
falt in line, electricity gone for five hours
light gone, jhansi hindi news - फोटो : demo
झांसी। मुन्नालाल सब स्टेशन की बिजली सोमवार की रात पांच घंटे से अधिक समय तक बाधित रही। इसी तरह मंगलवार को सीपरी बाजार क्षेत्र में विद्युत कार्य के चलते कई क्षेत्रों का करंट दिन भर गुल रहा। इस कारण संबंधित क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


हंसारी से मुन्नालाल सब स्टेशन आने वाली 33 केवी लाइन में सोमवार की रात फाल्ट आ गया था। रात में कर्मचारी चार घंटे की मशक्कत के बाद हंसारी पावर हाउस के पीछे आए फाल्ट को तलाश कर सके। इसके बाद रात एक बजे आपूर्ति को सामान्य बनाया जा सका। पांच घंटे से अधिक समय तक संबंधित क्षेत्र में अंधेरा छाए रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, मंगलवार को सीपरी बाजार ओवर ब्रिज के निकट विद्युत लाइन शिफ्टिंग व मसीहागंज तथा साहनी विहार में पुराने तारों को बदलने का काम किया गया। इस कारण संबंधित क्षेत्रों की बिजली देर शाम को सामान्य हो सकी।
विज्ञापन


मुन्नालाल से यह क्षेत्र जुड़े हैं
मुन्नालाल सब स्टेशन से निकले ग्यारह फीडरों से मिशन कंपाउंड, बंसल कॉलोनी, सिद्धेश्वर नगर, इंद्रपुरी कॉलोनी, अंदर-बाहर दतिया गेट, नई बस्ती, राई का ताजिया, अलीगोल, मुकरयाना, गंधीगर का टपरा, सर्राफा बाजार, गोला कुआं, पंचकुइयां, खंडेराव गेट, तहसील, बाबूलाल कारखाना, आशिक चौराहा, बीकेडी आदि क्षेत्र जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाधित रही जलापूर्ति, परेशान रहे लोग
मुन्नालाल सब स्टेशन की बिजली पांच घंटे से अधिक समय तक बाधित रहने के कारण सिविल लाइन, सीपरी बाजार व तहसील पर बनी पानी की टंकियां समय से नहीं भर सकी। इस कारण सिविल लाइन, पुलिस लाइन, झोकन बाग, सीपरी बाजार, तहसील, पानी वाली धर्मशाला आदि कई मुहल्लों में मंगलवार की सुबह जलापूर्ति नहीं हो सकी। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed