फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   fake marksheet blamed

फर्जी डिग्री, मार्क्सशीट बनाने के आरोप की जल्द हो जांच

Wed, 30 Aug 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
अमर उजाला ब्यूराो Updated Wed, 30 Aug 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
fake marksheet blamed
bu jhansi news - फोटो : demo pic
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में फर्जी डिग्री और मार्क्सशीट बनाने के आरोपों की जांच तीन साल से लंबित होने की शिकायत कर्मचारी संघ की पूर्व अध्यक्ष डॉ. पुष्पा गौतम ने अधिकारियों से की है। उन्होंने नई उच्च स्तरीय जांच समिति गठित कर जल्द जांच पूरी करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

पूर्व अध्यक्ष का आरोप है कि फर्जी डिग्री, मार्क्सशीट बनाने के आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन हुआ था। समिति के एक सदस्य सेवानिवृत्त हो गए हैं, जबकि दूसरे का स्थानांतरण हो चुका है। इस प्रकरण को लगभग तीन साल होने को आ रहे हैं लेकिन अब तक जांच पूरी नहीं की जा सकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीयू में भ्रष्टाचारियों को पनाह दी जा रही है। बीयू प्रशासन इस प्रकरण में उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित करे और जल्द जांच पूरी कराए। इस संबंध में कुलसचिव प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि अभी उन्हें ऐसा कोई पत्र नहीं मिला है। जब मिलेगा तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed