फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Factory me yuwak death

फैक्टरी में पार्टी कर रहे तीन दोस्तों को हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से पीटा, एक की मौत

Sun, 09 Oct 2022 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Factory me yuwak death
झांसी। शुक्रवार की रात को प्रेमनगर थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन फैक्टरी में पार्टी कर तीन दोस्तों को हाथ-पांव बांधकर बेरहमी के साथ हथौड़े और सरियों से पीटा गया। इसमें एक की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। एक को गंभीर अवस्था में ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। जबकि एक का इलाज मेडिकल कालेज में हो रहा है। पुलिस ने दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बिजौली रेलवे स्टेशन के पास स्थित सफा गांव में मथुरापुरा निवासी विनोद एपेक्स की फैक्टरी का निर्माण करा रहा है। शुक्रवार की शाम उसने निर्माणाधीन फैक्टरी में पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें सात लोग शामिल हुए। बताया गया कि रात में विनोद व तीन अन्य लोग पार्टी से चले गए। मौके पर सफा निवासी मनोज अहिरवार (42), दुर्गापुर निवासी साहब सिंह रजक (30) और महेश (32) ही रह गए थे। इसी दरम्यान रात में उन पर हमला कर दिया। तीनों के हाथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंसा गया। इसके बाद उनके सिर पर हथौड़े से वार किए गए। इससे मनोज अहिरवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि, साहब सिंह रजक व महेश गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों रात भर वहीं पड़े रहे। सुबह साहब सिंह की दादी सुंदरबाई उसे खोजती हुए निर्माणाधीन फैक्टरी पर पहुंची तो वहां तीनों पड़े मिले। दादी ने घर लौटकर इसकी सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन तीनों को मेडिकल भेजा। यहां मनोज को मृत घोषित कर दिया जबकि, हालत गंभीर होने पर साहब सिंह रजक को ग्वालियर भेज दिया। महेश का मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है।
विज्ञापन

वहीं, प्रेमनगर थाने में मृतक मनोज कुमार अहिरवार की पत्नी वंदना ने तहरीर दी, जिसमें उसने बताया कि उसके पति ने अपनी डेढ़ बीघा जमीन हंसारी निवासी विनोद कुमार को बेची थी। सौदा 22 लाख में हुआ था, परंतु भुगतान आठ लाख का ही हुआ था। विनोद बाकी पैसा देेने में आनाकानी कर रहा था। इसी दरम्यान विनोद और उसके पति ने मिलकर भज्जू से एक जमीन का 30 लाख रुपये में सौदा तय किया था। दो लाख पांच हजार रुपये बतौर बयाना दिए गए थे। रजिस्ट्री सात अक्तूबर को होनी थी, लेकिन भज्जू ने रजिस्ट्री से मना कर दिया। बयाने में दी गई रकम भी नहीं लौटाई। इस मामले में पुलिस ने विनोद और भज्जू समेत तीन-चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना में जमीनी विवाद सामने आया है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी के लिए दो अलग-अलग टीमें गठित की गईं हैं। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

- राजेश एस, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
रियल एस्टेट कारोबारी बनने की थी चाह
झांसी। घटना में मारा गया मनोज अहिरवार रियल एस्टेट कारोबारी बनना चाहता था। यह बात उसने परिवार के लोगों से भी साझा की थी। पूंजी न होने पर उसने अपनी डेढ़ बीघा जमीन का 22 लाख में सौदा कर दिया था। हालांकि, इसमें से आठ लाख ही उसे मिले थे। घटना के आरोपी विनोद से उसे 14 लाख रुपये और लेने थे। इसी बीच विनोद ने मनोज के साथ मिलकर सफा के पास ही एक और जमीन का सौदा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed