फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fabricated a false story of robbery after losing money in betting.

Jhansi News: सट्टे में रकम गंवाने के बाद गढ़ी लूट की झूठी कहानी

Fri, 14 Aug 2026 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Fabricated a false story of robbery after losing money in betting.
पुलिस की पड़ताल में सामने आई सच्चाई, युवक को हिरासत में लिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोंठ। ऑनलाइन सट्टे में रकम गंवाने के बाद एक युवक ने लूट की फर्जी कहानी गढ़ दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की तो मामला खुल गया। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। उस पर कार्रवाई की तैयारी है।
मोंठ कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि जनपद जालौन के उरई के ग्राम केथेरी निवासी युवक विकास एक ऑनलाइन सट्टा कंपनी का एजेंट है। बुधवार रात उसने बम्हरौली तिराहा के पास अपने साथ लूट होने की सूचना डाॅयल-112 पर दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। वहां विकास सड़क किनारे कीचड़ में लथपथ मिला। उसने कुछ बदमाशों पर लूट करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


पुलिस ने युवक के बयान व घटना स्थल की जांच की तो उसकी कहानी संदिग्ध लगी। पूछताछ में सामने आया कि विकास ऑनलाइन सट्टे में अब तक 2.10 लाख रुपये गंवा चुका था। बुधवार को भी वह सट्टे में 69 हजार रुपये हार गया था। पुलिस के मुताबिक बड़ी रकम हारने के बाद युवक ने पैसों के संबंध में लूट की झूठी कहानी गढ़ी व पुलिस को गुमराह करने के लिए फर्जी सूचना दी। जांच में सच्चाई सामने आने के बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। विकास ने अपने रिश्तेदारों से रुपये उधार लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed