फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Experts will come from Delhi to open the mobile lock

मोबाइल लॉक खुलवाने दिल्ली से आएंगे विशेषज्ञ

Wed, 19 Jan 2022 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Experts will come from Delhi to open the mobile lock
झांसी। कमलेश यादव हत्याकांड के अहम सुराग उसके मोबाइल का लॉक नहीं खुल पा रहा। इसे खोलने के लिए पुलिस ने दिल्ली से विशेषज्ञ बुलाए हैं। कमलेश के पास दो आईफोन थे। पुलिस ने दोनों ही फोन बरामद कर लिए, लेकिन उनका लॉक खोलने में पुलिस को कामयाबी नहीं मिली। पुलिस ने आई फोन का लॉक तोड़ने में माहिर लोगों को बुलाया। उनको भी कामयाबी नहीं मिली। अब पुलिस ने बाहर के विशेषज्ञों से संपर्क साधा है। पुलिस का कहना है कमलेश सोशल मीडिया का जमकर इस्तेमाल करता था। ऐसे में व्हाट्सएप पर चैटिंग समेत उसकी व्हाटसएप कॉल हिस्ट्री हत्याकांड से पर्दा उठा सकता है। पुलिस को मिले सीडीआर में व्हाट्सएप कॉल की डिटेल नहीं आई है। लॉक खुलने के बाद ही यह मालूम चल सकेगा कि उसके फोन में कौन-कौन से एप इंस्टाल हैं। इसकी मदद से पैसों के लेन-देन के बारे में भी मालूम चल सकेगा। उधर, कमलेश की हत्या के बाद उसके सिजवाहा स्थित गांव में उसे जानने वाले पुलिस पूछताछ के डर से गायब हो गए। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच पड़ताल में यह बात सामने आई कि कमलेश ने कई लोगों से लाखों रुपये उधार लिए हुए थे। उसने इन लोगों को जमीन दिलाने का वायदा किया था। मोबाइल का लॉक खुलने पर यह सारे राज सुलझाए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed