फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Excise department recovered 4440 liters of liquor, caught nine

आबकारी विभाग ने बरामद की 4440 लीटर शराब, नौ पकड़े

Sat, 07 Aug 2021 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Excise department recovered 4440 liters of liquor, caught nine
झांसी। आबकारी विभाग ने जिले में अभियान चलाकर 4440 लीटर अवैध शराब बरामद की। अभियान तहसील स्तर पर एसडीएम, पुलिस क्षेत्राधिकारी और क्षेत्रीय आबकारी अधिकारियों के संयुक्त नेतृत्व में चलाया गया। इस दौरान उपकरण नष्ट करने के साथ ही नौ लोगों पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। सभी पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर आबकारी विभाग ने अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए जिले के सभी पांच तहसीलों सदर, मऊरानीपुर, झांसी सदर, टहरौली और गरौठा में अभियान चलाया। इस दौरान दुकानों की जांच के साथ ही छापामार की कार्रवाई भी की गई। छापामार कार्रवाई में टीम ने मोंठ तहसील के मोंठ थाना क्षेत्र से 40 लीटर व चिरगांव थाना क्षेत्र से 1300 लीटर, मऊरानीपुर से 300 लीटर और झांसी सदर के परवई डेरा से 2800 लीटर अवैध शराब बरामद करने के साथ ही उसके निर्माण में उपयोग आने वाले उपकरण और 13600 किलोग्राम लहन को भी नष्ट किया। जिला आबकारी अधिकारी प्रमोद कुमार गोयल ने बताया कि दुकानों में जांच के दौरान मिलावट और कम मात्रा की जांच की गई। अनुज्ञापियों और सेल्समैनों को मिलावटी शराब न बेचने की सख्त हिदायत दी गई। इसके साथ ही अवैध शराब बनाते और बेचते नौ लोगों को पकड़कर उनपर आबकारी विभाग की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed