{"_id":"60e75b838ebc3e30de19933c","slug":"examination-form-fill-date-increase-get-one-chance-student-jhansi-news-jhs199073892","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों को बड़ी राहत, परीक्षा फॉर्म भरने का मिलेगा मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों को बड़ी राहत, परीक्षा फॉर्म भरने का मिलेगा मौका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने कैंपस और कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत दी है। पहली से लेकर अंतिम वर्ष तक के छात्र-छात्राओं को परीक्षा फॉर्म भरने का अंतिम मौका मिलेगा। दो-तीन दिन के लिए वेबसाइट खोली जाएगी। यह निर्णय परीक्षा समिति की बैठक में हुआ है। इसके अलावा कोर्स पूरा करने की अवधि में एक साल की अतिरिक्त छूट मिली है।
बीयू ने परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि फरवरी 2021 तय की थी। इसके बाद मार्च तक दो बार फॉर्म भरने की तारीख बढ़ाई गई। कोरोना काल में कई छात्रों को इसकी जानकारी नहीं हो पाई और वह परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित रह गए। कोरोना का मामला ठंडा पड़ने के बाद कई छात्रों ने परीक्षा फॉर्म खोलने की मांग की। अमर उजाला ने भी छात्रों की इस मामले को तीन जुलाई के अंक में प्रमुखता से उठाया। बृहस्पतिवार को हुई परीक्षा समिति की बैठक में भी यह मामला ले जाया गया। कुलपति प्रो. जेवी वैशम्पायन ने बताया 12 जुलाई तक छात्र लेट फीस के साथ परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। वीसी ने बताया कि कैंपस और कॉलेजों के छात्र-छात्राओं के कोर्स पूरा करने की समयसीमा में एक साल और बढ़ा दिया गया है। यानी कि जिन छात्रों को अपना कोर्स तीन साल में पूरा करना था, वो अब चार साल में कर सकेंगे। कोरोना के चलते ये फैसला लिया गया है।