{"_id":"6349b172a1b4a5162c1c8372","slug":"ex-mla-deepnarayan-urai-pesi-jhansi-news-jhs230914154","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: पूर्व विधायक दीपनारायण की उरई कचहरी में हुई पेशी, लेखराज से हुआ आमना-सामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: पूर्व विधायक दीपनारायण की उरई कचहरी में हुई पेशी, लेखराज से हुआ आमना-सामना
Sat, 15 Oct 2022 12:28 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 12:28 AM IST
सार
कुख्यात लेखराज सिंह यादव को 16 सितंबर को कन्नौज पुलिस झांसी कचहरी में पेशी पर लेकर आई थी। वापसी के दौरान उसे पुलिस कस्टडी से छुड़ाने की कोशिश की गई थी। इस दरम्यान एट थाना इलाके में लेखराज ने अपना सिर पुलिस की गाड़ी में मारकर खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी के एट थाने में दर्ज मुकदमे में सपा के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव को उरई की अदालत ने तलब किया था। इस पर शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें झांसी जेल से उरई ले जाया गया। शाम को वापस उनकी जेल में आमद हुई।
कुख्यात लेखराज सिंह यादव को 16 सितंबर को कन्नौज पुलिस झांसी कचहरी में पेशी पर लेकर आई थी। वापसी के दौरान उसे पुलिस कस्टडी से छुड़ाने की कोशिश की गई थी। इस दरम्यान एट थाना इलाके में लेखराज ने अपना सिर पुलिस की गाड़ी में मारकर खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी।
पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव पर लेखराज को खुद को लहूलुहान करने के लिए उकसाने का आरोप है। इस मामले में एट थाने पर उन पर मामला दर्ज किया गया था। शुक्रवार को अदालत के आदेश पर पूर्व विधायक को पेशी पर उरई कचहरी ले जाया गया। इस दौरान पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे। शाम चार बजे उनकी वापस झांसी जेल आमद हुई।
विज्ञापन
बता दें कि कुख्यात लेखराज को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने की कोशिश करने के मामले में पुलिस अब तक 19 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इस मामले में अन्य कई भी वांछित चल रहे हैं।
लेखराज से हुआ आमना-सामना
शुक्रवार को कुख्यात लेखराज सिंह यादव को भी उरई कचहरी में पेशी पर लाया गया था। इस दौरान दीपनारायण और लेखराज का आमना-सामना भी हुआ। हालांकि, दोनों के बीच बातचीत नहीं हुई। बता दें कि लेखराज को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने की कोशिश करने के मामले में पुलिस ने नवाबाद, मोंठ, एट व कनौज के थाने में अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं। घटना के बाद पहली बार शुक्रवार को लेखराज और दीपनारायण सिंह यादव का आमना-सामना हुआ।