फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi hindi News Ex mla Deepnarayan Singh arrset

Jhansi News: अखिलेश के करीबी पूर्व विधायक दीपनारायण गिरफ्तार, भेजा जेल

Tue, 27 Sep 2022 12:51 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Tue, 27 Sep 2022 12:51 AM IST
सार

सपा मुखिया अखिलेश यादव के करीबी गरौठा के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोपहर तकरीबन ढाई बजे दीपनारायण सिंह यादव की गिरफ्तारी होने के बाद पुलिस ने मून यादव को छोड़ दिया। 

विज्ञापन
Jhansi hindi News Ex mla Deepnarayan Singh arrset
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सपा मुखिया अखिलेश यादव के करीबी गरौठा के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उन पर कुख्यात लेखराज सिंह यादव को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने की साजिश रचने का आरोप है। इससे पहले पुलिस ने रात में उनके बेटे को भी पूछताछ के लिए उठाया था, जिसे बाद में छोड़ दिया गया। इस घटनाक्रम से दिन भर सियासी पारा चढ़ा रहा।

विज्ञापन


कन्नौज जेल में बंद कुख्यात दोष सिद्ध लेखराज सिंह यादव को 16 सितंबर को पेशी पर झांसी लाया गया था। आरोप है कि वापस ले जाते समय कुछ लोगों ने उसे छुड़ाने की कोशिश की थी। इस मामले में पुलिस ने अलग-अलग थानों में मोंठ के नगर पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध यादव समेत बारह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


इनमें से 11 को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया गया था। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में सामने आया था कि लेखराज को छुड़ाने की साजिश पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव द्वारा रची गई। इस पर रविवार-सोमवार की रात तकरीबन ढाई बजे पुलिस ने दीपनारायण के आरटीओ ऑफिस के पास स्थित घर पर दबिश दी थी। दीपनारायण के न मिलने पर पुलिस उनके बेटे दीपांकर यादव (मून) को उठा लाई थी। बेटे को लेकर पुलिस दीपनारायण की कॉलोनी स्पेस मून सिटी भी पहुंची थी, लेकिन वे वहां भी नहीं मिले। इस पर पुलिस दीपांकर को अपने साथ ले आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर तकरीबन ढाई बजे दीपनारायण सिंह यादव की गिरफ्तारी होने के बाद पुलिस ने मून यादव को छोड़ दिया। भारी पुलिस बल के साथ पूर्व विधायक को नवाबाद थाने से कचहरी ले जाया गया। अदालत के आदेश पर शाम को उन्हें जेल भेज दिया गया। इस दौरान गहमागहमी की स्थिति बनी रही। सियासी पारा भी गरमाया रहा। लोग अपने-अपने नजरिये से इस घटनाक्रम की व्याख्या करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed