{"_id":"5ec421858ebc3e90731e69f9","slug":"everyone-unknown-for-open-market-in-jhansi-jhansi-news-jhs1671029180","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी के बाजार कब और कैसे खुलेंगे, हर कोई अनजान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी के बाजार कब और कैसे खुलेंगे, हर कोई अनजान
विज्ञापन
Everyone unknown for open market in jhansi
झांसी। प्रदेश सरकार की ओर से कारोबारी गतिविधियों को शुरू करने के लिए भले ही सोमवार को गाइडलाइन जारी कर दी हो, परंतु जिला प्रशासन एक दिन बाद मंगलवार को भी इसे लेकर किसी तरह की रणनीति तैयार नहीं कर पाया। हालांकि, इसके लिए व्यापार मंडलों के प्रतिनिधियों की बैठक भी आयोजित की गई, परंतु ये भी केवल सुझाव तक ही सीमित रह गई, कोई निर्णय नहीं हो पाया।
प्रदेश सरकार की हरी झंडी के बाद लॉकडाउन 4.0 में प्रदेश के कई जनपदों में कारोबारी गतिविधियां मंगलवार से शुरू हो गईं, लेकिन झांसी में इसे लेकर असमंजस की स्थिति बरकरार है। ऊहापोह के बीच मंगलवार को महानगर के व्यापारियों ने अपनी दुकानें नहीं खोलीं। उन्हें दिन भर जिला प्रशासन के दिशा निर्देशों का इंतजार बना रहा। लेकिन, रात तक कोई रणनीति सामने नहीं आई। हालांकि, बाजारों को खोलने के लिए मंगलवार की शाम विकास भवन में बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें प्रशासन के अधिकारी व व्यापार मंडलों के प्रतिनिधि शामिल हुए थे। इसमें व्यापारियों से दुकानें खोलने को लेकर सुझाव लिए गए, लेकिन इसके बाद प्रशासन की ओर से कोई गाइडलाइन जारी नहीं की गई। बुधवार को बाजार खुलेंगे या नहीं, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।
व्यापारी नेताओं को आड़े हाथों लिया
झांसी। बैठक के दौरान एक व्यापारी नेता ने दुकानों को ए, बी, सी, और डी ग्रुप में अलग-अलग बांटकर बाजारों को खुलवाने का प्रस्ताव रखा। इस पर अन्य व्यापारी भड़क गए। व्यापारियों ने बैठक में व्यापारी नेता को आड़े हाथों लेते हुए प्रशासन की भाषा बोलने का आरोप लगाया। साथ ही, ताकीद दी कि व्यापारियों की राजनीति करना है तो व्यापारियों के हित की बात करनी होगी।
विज्ञापन
परेशान हैं व्यापारी, तत्काल फैसला ले प्रशासन: विधायक
झांसी। बाजारों को खोलने को लेकर व्यापारियों के बीच बनी असमंजस की स्थिति से जनप्रतिनिधि भी आजिज आ गए हैं। सदर विधायक रवि शर्मा ने मंगलवार को जिलाधिकारी को पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने कहा कि व्यापारिक प्रतिष्ठानों को खोले जाने के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा तत्काल निर्णय लिया जाए। असमंजस की स्थिति से व्यापारी व आम जन परेशान हैं। अफरा - तफरी का माहौल पैदा न हो और व्यापारी प्रदेश सरकार के निर्देशों के अनुसार अपने प्रतिष्ठान खोल सकें। इसके लिए बेहतर होगा कि तत्काल निर्णय लिया जाए।
व्यापारियों ने की कंटेनमेंट क्षेत्र के पुनर्निर्धारण की मांग
झांसी। सुभाष गंज व्यापार मंडल की ओर से मंगलवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा गया, जिसके जरिये उन्होंने कंटेनमेंट क्षेत्र का पुनर्निर्धारण करने की मांग की। व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय खुराना व महामंत्री संजय अग्रवाल ने कहा कि सुभाष गंज, खोआ मंडी, घास मंडी आदि क्षेत्र हॉटस्पॉट इलाके से लगभग एक किलोमीटर दूर हैं। इन क्षेत्रों को नियमानुसार कंटेनमेंट क्षेत्र से मुक्त किया जाए, ताकि व्यापारी छोटी फुटकर की दुकानें खोल सकें। व्यापारियों ने प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की।
आज दोपहर 12 बजे तक होगा निर्णय
झांसी। मंगलवार की रात जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने बताया कि दुकानों को खोलने को लेकर बुधवार की दोपहर बारह बजे तक निर्णय ले लिया जाएगा। इसे लेकर सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी ने व्यापारियों से संवाद किया है।