फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Every seat is a tight fight

हर सीट पर टाइट है फाइट

Thu, 23 Feb 2017 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 23 Feb 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
Every seat is a tight fight
हर सीट पर टाइट है फाइट - फोटो : demo
चुनावी शोर थमने के बाद अब उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला वोटरों के हाथ में है। जिले की चारों विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे 53 उम्मीदवारों की किस्मत 23 फरवरी को मतपेटियों में कैद हो जाएगी। जीत का दावा तो हर उम्मीदवार कर रहा है, लेकिन मुख्य लड़ाई तो भाजपा, बसपा और सपा-कांग्रेस गठबंधन के बीच ही नजर आ रही है। अब कौन बाजी मारता है, यह तो 11 मार्च को नतीजे आने पर ही पता लगेगा।
विज्ञापन

झांसी सीट से सर्वाधिक 18 प्रत्याशी चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं। इसमें भारतीय जनता पार्टी से रवि शर्मा, कांग्रेस से राहुल राय, बहुजन समाज पार्टी से सीताराम कुशवाहा, राष्ट्रीय लोकदल से उमेश यादव, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से लक्ष्मण सिंह, बुंदेलखंड क्रांति दल से सत्येंद्र पाल सिंह, परिवर्तन समाज पार्टी से राकेश सेन, लोकदल से रामनाथ साहू, शिवसेना से शंकर लाल कुशवाहा, स्वतंत्र जनता राज पार्टी से अरविंद कुमार वर्मा, जन अधिकार मंच से अरुण कुमार साहू, हिंदूजन कांग्रेस से कृष्ण गोपाल द्विवेदी, निर्दलीय इमरान खान,  भारतीय प्रजा शक्ति पार्टी जितेंद्र सिंह भदौरिया, नीता तिवारी, रामकिशन रायकवार, सुनील प्रजापति, और संजीव कुमार सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन

गरौठा विधानसभा सीट से 12 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इसमें समाजवादी पार्टी से दीपनारायण सिंह यादव, बहुजन समाज पार्टी से डा. अरुण कुमार मिश्रा, भारतीय जनता पार्टी से जवाहर लाल राजपूत, राष्ट्रीय लोकदल से गुलाब सिंह, वैचारिक क्रांति पार्टी से अमर सिंह फौजी, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से आत्माराम,  स्वतंत्र जनता राज पार्टी से बालाराम वर्मा, जन अधिकार मंच से राजेंद्र पाल, निर्दलीय ग्यादीन, डा. मधुपाल सिंह, रामगोपाल और सुशंती यादव शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बबीना विधानसभा सीट से 13 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। इसमें बहुजन समाज पार्टी से कृष्णपाल राजपूत, समाजवादी पार्टी से यशपाल सिंह यादव, भारतीय जनता पार्टी से राजीव सिंह पारीछा, जन अधिकार मंच से कालीचरण कुशवाहा, राष्ट्रीय लोकदल से ओमवीर सिंह, शिवसेना से किरण देवी, सर्व संभाव पार्टी से पवन यादव, राष्ट्रीय सर्वजन पार्टी से रामसेवक शर्मा, स्वतंत्र जनता राज पार्टी से लालाराम वर्मा, निर्दलीय ओमप्रकाश, धनीराम, रोहिंद्र कुमार और हरिओम शामिल हैं।

मऊरानीपुर विधानसभा सीट से 10 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इसमें से समाजवादी पार्टी से डा. रश्मि आर्या, बहुजन समाज पार्टी से प्रागी लाल अहिरवार, भारतीय जनता पार्टी से बिहारी लाल आर्य, शिवसेना से अनिल श्रीवास, जन अधिकार मंच से जयप्रकाश, बहुजन मुक्ति पार्टी बृजकुंवर, स्वतंत्र जनता राज पार्टी से बृजलाल बिजरौनिया, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी मनोहर, निर्दलीय तुलाराम, और द्रगपाल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed