फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Every corner of the city should be smart, only then everyone will get the right benefits

नगर का कोना-कोना हो स्मार्ट, तभी सभी को मिलेगा सही लाभ

Mon, 13 Dec 2021 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Every corner of the city should be smart, only then everyone will get the right benefits
झांसी। महानगर में स्थित सभी गुरुद्वारों की ओर जाने वाले मार्गों की दशा सुधारी जाए। गुरुद्वारों के इर्दगिर्द जमा अतिक्रमण को साफ किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर माहौल मिल सके। ये बात रविवार को ‘अमर उजाला संवाद’ में सिख समुदाय के लोगों ने कही। इसके अलावा उन्होंने कहा कि नगर का कोना-कोना स्मार्ट बनाया जाए। स्मार्ट सिटी का काम पूरे महानगर में एक साथ हों, तभी सभी को सही लाभ हासिल हो सकेगा।
विज्ञापन

अमर उजाला कार्यालय में आयोजित संवाद में सिख समुदाय के लोगों ने कहा कि गुरुनानक खालसा इंटर कॉलेज में सालों से स्टेडियम प्रस्तावित है, लेकिन बजट के अभाव में इसका निर्माण नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि महानगर का काफी विकास हुआ है। लेकिन, अब भी कई जरूरी परियोजनाओं पर काम शुरू नहीं हुआ है। ग्वालियर रोड और हंसारी रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज समय की मांग है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं हुई है। स्ट्रीट लाइट के अभाव में कई मार्गों पर शाम से ही अंधेरा हो जाता है। यातायात व्यवस्था भी गड़बड़ाई हुई है। चौराहों पर लगाई गईं सिग्नल लाइट सफेद हाथी साबित हो रही हैं। ट्रांसपोर्ट नगर न होने की वजह से बड़े वाहनों की आवाजाही से शहर की यातायात व्यवस्था गड़बड़ाई रहती है। रोजगार की दृष्टि से सूती मिल जैसा कोई कारखाना यहां स्थापित किया जाए।
विज्ञापन

नगरा गुरुद्वारे की ओर जाने वाली आधी सड़क का निर्माण हुआ है, जबकि आधी लंबे समय से अधूरी पड़ी हुई है। श्रद्धालुओं को आवागमन में समस्या होती है। कई बार मांग के बाद भी सड़क का पूरा निर्माण नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इंद्रपाल सिंह खनूजा, प्रधान - नगरा गुरुद्वारा
सरकार ने अपनी ओर से विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इसके अलावा वर्ग की जीवनशैली में सुधार के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं। जो कमियां हैं, उन्हें भी दूर किए जाने की योजना बना ली गई है।
- मन्नी सरदार, पूर्व जिलाध्यक्ष - भाजयुमो
झोकनबाग गुरुद्वारा के इर्दगिर्द बड़े पैमाने पर अतिक्रमण पसरा हुआ है। चाय-पान की दुकानों पर शाम से देर रात तक जमघट लगा रहता है। इससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी होती है। इस पर ध्यान दिया जाना चाहिए।
- बलवीर सिंह, मुख्य ग्रंथी - गुरुद्वारा झोकनबाग
ग्वालियर रोड क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण जरूरी है। आगे आसाराम आश्रम के पास चौराहा भी बनाया जाना चाहिए। केबिल बिछाने के लिए सड़कों की खुदाई बंद होनी चाहिए। ये सभी काम बेहद जरूरी हैं।
- गुरुजीत सिंह चावला
श्री गुरु नानक खालसा इंटर कॉलेज में सालों से स्टेडियम प्रस्तावित है। जमीन की भी पर्याप्त उपलब्धता है, लेकिन बजट के अभाव में निर्माण नहीं हो पा रहा है। जबकि, ये सीपरी क्षेत्र के लिए उपयोगी साबित होगा।
- सरदार वीर सिंह
आईटीआई से ग्वालियर रोड चौकी तक का रास्ता बेहद संकरा है, जबकि यहां वाहनों की आवागमन लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके अलावा स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था भी ठीक नहीं है। इन कमियों को दूर किया जाए।
- अभिजीत सिंह
ग्वालियर रोड रेलवे क्रॉसिंग ट्रेनों की आवाजाही की वजह से लगभग चौदह घंटे बंद रहती है। बावजूद, यहां ओवरब्रिज नहीं बनाया जा रहा है। इसकी फाइल सालों से घूम रही हैं, पर मुकाम तक नहीं पहुंच पा रही है।
- कृष्णपाल सिंह
हर बात पर सरकार की ओर देखना ठीक नहीं है। हमें भी अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। कचरा निर्धारित स्थान पर फेंककर हम महानगर को साफ रख सकते हैं। अतिक्रमण भी शहर के लोगों की ही देन है।
- अमरप्रीत सिंह
चौराहों पर लगाई गईं सिग्नल लाइट सफेद हाथी साबित हो रही हैं। कुछ लोग इनका पालन करते हैं, तो तमाम लोग सिग्नल तोड़कर बेधड़क आगे बढ़ जाते हैं। सख्ती से इसका पालन कराया जाना चाहिए।
- चंदीप सिंह
महानगर में बदलाव नजर आने लगा है, लेकिन पुराने शहर में अब भी तमाम समस्याएं हावी हैं। यहां व्यवस्थाओं में कोई खास तब्दीली देखने को नहीं मिली है। स्मार्ट सिटी के तहत पुराना शहर भी संवारा जाए।
- अमनदीप सिंह
गुरुद्वारों की ओर जाने वाली सड़कों को संवारा जाए। इतना ही नहीं, बल्कि सभी धार्मिक स्थलों की सड़कों को दुरुस्त किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो और उन्हें बेहतर माहौल मिल सके।
- गुरुमीत सिंह
प्रेमनगर क्षेत्र को स्मार्ट सिटी से एकदम दूर रखा गया है। यहां अब तक कोई काम नहीं हुआ है। और तो और क्षेत्र में किसी पार्क तक का विकास नहीं हुआ है। इस क्षेत्र की ओर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
- गुरुजीत सिंह खनूजा, अध्यक्ष - प्रगति पथ
नगर निगम में किले की तलहटी में हमें बेहतर पार्क बनाकर दिए हैं, जिनमें सुबह-शाम काफी संख्या में लोग सैर-सपाटे के लिए आते हैं। पार्कों को बेहतर बनाए रखने की जिम्मेदारी झांसी के हर नागरिक की है।
- प्रतिपाल सिंह भुसारी
सूती मिल अचानक बंद हो गई थी, उसके पूर्व कर्मचारी अब भी बकाया भुगतान के लिए तरस रहे हैं। उन्हें भुगतान दिलाया जाना चाहिए। इसके अलावा सूती मिल जैसा कारखाना यहां लगाया जाना चाहिए।
- रशपाल सिंह
ट्रांसपोर्ट नगर का शहर से बाहर जाना जरूरी है। इससे भारी वाहनों का शहर के भीतर आना बंद हो जाएगा, यातायात व्यवस्था में सुधार होगा। साथ ही ट्रांसपोर्ट कारोबारियों को कारोबार में सहूलियत मिलेगी।
- गगनदीप सिंह
कई मार्गों का नाम महापुरुषों के नाम पर रखा गया है। इसके साइन बोर्ड लगाए गए हैं। लेकिन, ये बोर्ड काफी नीचे लगे हुए हैं। ये ऊंचे लगाए जाएं। आसपास साफ-सफाई रहनी चाहिए।

- रत्नाकर सिंह
शहर से बाहर नया बस अड्डा बनाने की चर्चाएं सालों से जारी हैं, लेकिन अब तक जगह भी तय नहीं हो पाईं है। इसके बाहर जाने से लोगों को सुविधा मिलेगी। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त होगी और यातायात सुगम होगा।
- लवनीत सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed